हत्या के प्रयास के मामले में बाल अपचारी पुलिस अभिरक्षा में, घटना में प्रयुक्त चाकू बरामद

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

घटना का विवरण-
प्राप्त तहरीर एवं वादी मुकदमा के बयानों और घटनास्थल के निरीक्षण के दौरान स्वतंत्र चश्मदीद गवाहों द्वारा यह स्पष्ट किया गया कि नामजद आरोपी उम्र 17 वर्ष ने दिनांक 05.11.2026 की सुबह वादी मुकदमा पर जान से मारने की नीयत से धारदार चाकू से प्रहार किया था। वादी द्वारा हाथ से बचाव करने के कारण उनके हाथ में चोट आई थी, इस संबंध में थाना सिकन्दरपुर में प्राप्त तहरीर के आधार पर सुसंगत धाराओं में मुकदमा पंजीकृत किया गया था ।

कार्यवाही का विवरण-
सिकन्दरपुर पुलिस टीम द्वारा मु0अ0सं0 281/26 धारा 109/351(3)/352 BNS में विवेचनात्मक कार्यवाही के क्रम में त्वरित कार्रवाई करते हुए 01 नफर अभियुक्त/बाल अपचारी को गिरफ्तार/पुलिस अभिरक्षा में लिया गया, जिसकी निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त 01 अदद चाकू बरामद किया गया है ।

पुलिस पूछताछ के दौरान आरोपी द्वारा जुर्म स्वीकार किया गया। प्रस्तुत किए गए दस्तावेजों के आधार पर उसकी आयु लगभग 17 वर्ष 5 माह 1 दिवस पाई गई, जिसके उपरांत नियमानुसार उसे बाल अपचारी घोषित किया गया। बाल अपचारी की निशानदेही पर पुलिस टीम द्वारा घटना में प्रयुक्त एक अदद धारदार चाकू झाड़ियों से बरामद किया गया। बरामदगी के आधार पर अभियोग में धारा 4/25 आयुध अधिनियम (Arms Act) की बढ़ोत्तरी की गई है।

थाना स्थानीय द्वारा विधिक कार्यवाही पूर्ण करते हुए बाल अपचारी को नियमानुसार माननीय न्यायालय के समक्ष भेजा जा रहा है।

संबंधित अभियोग-
1. मु0अ0सं0 281/26 धारा 109/351(3)/352 BNS बढ़ोत्तरी धारा 4/25 आर्म्स एक्ट थाना सिकन्दरपुर, बलिया
गिरफ्तार/पुलिस अभिरक्षा में-
1. 01 नफर बाल अपचारी उम्र करीब 17 वर्ष 05 माह
बरामदगी–
1. 01 अदद चाकू घटना में प्रयुक्त
पुलिस अभिरक्षा/ बरामदगी करने वाली पुलिस टीम-
1. उ0नि0 जयदीप यादव थाना सिकन्दरपुर, बलिया मय

 

पेंशन से वंचित लाभार्थियों को राहत देने की तैयारी, बलिया को यूपी में नंबर वन बनाने का लक्ष्य

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें