अज्ञात व्यक्तियों के द्वारा धोखाधड़ी/ठगी कर निकाली गई धनराशि 27,500 रूपये, 941.96 रूपये व 500 रूपये आवेदकों के खाते में कराया गया वापस।

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

उल्लेखनीय है कि शिकायतकर्ता अंशुमान कुमार यादव पुत्र उत्तम चन्द यादव निवासी ग्राम बाराबांध थाना गड़वार जनपद बलिया  शिकायतकर्ती स्मृति गुप्ता पुत्री अनिल गुप्ता निवासी ग्राम खड़ैचा थाना गड़वार जनपद बलिया मो0नं0 9696081789 व शिकायतकर्ता अवनीश कुमार यादव पुत्र धर्मराज यादव निवासी ग्राम जनऊपुर थाना गड़वार जनपद बलिया मो0नं0 7084528402 ने आकर शिकायत दर्ज करायी थी, जिसमें शिकायतकर्ता अंशुमान कुमार यादव के स्टेट बैंक आँफ इंडिया के खातें से दिनाँक-27.02.2026 को व शिकायतकर्ती स्मृति गुप्ता के स्टेट बैंक आँफ इण्डिया के खाते से दिनांक 20.11.2025 व शिकायतकर्ता अवनीश कुमार यादव के इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक के खाते से दिनांक 11.12.2025 को फर्जी तरीके से धोखा देकर साइबर फ्राड हुआ था।

इसी के क्रम में थाना गड़वार बलिया द्वारा तत्काल शिकायत को संज्ञान मे लेते हुए त्वरित विधिक कार्यवाही की गयी, जिसके फलस्वरूप दिनाँक-06.11.2026 को शिकायतकर्ता अंशुमान कुमार यादव के स्टेट बैंक आँफ इंडिया के खाते से फ्राड हुए 27,500/- रूपये को न्यायालय के आदेश से व शिकायतकर्ती स्मृति गुप्ता के स्टेट बैंक आँफ इण्डिया के खाते से फ्राड हुए रूपये में से क्रमशः 941.96/- तथा शिकायतकर्ता अवनीश कुमार यादव के इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक के खाते से फ्राड रूपये में 500/- रूपये एम.आर.एम. पोर्टल के माध्यम से वापस कराया गया।

शिकायतकर्ताओं द्वारा बलिया पुलिस तथा थाना गड़वार बलिया की प्रशंसा करते हुए आभार व्यक्त किया गया ।

थाना गड़वार पुलिस टीम बलिया
1.उ0नि0 श्री उदय प्रताप सिंह ( साइबर प्रभारी थाना गड़वार बलिया )

Share करें

✓ Link copy हो गया!

One Response

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें