गरीबों के घर तक पहुंची दीपावली की खुशियां, डीएम ने बांटे उपहार

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

जिलाधिकारी ने जरूरतमंदों को बांटे दीपावली उपहार, दी खुशहाली की शुभकामनाएं

दीपावली पर डीएम की अनूठी पहल, जरूरतमंदों के चेहरों पर बिखेरी मुस्कान

बलिया। दीपावली के पावन पर्व पर जिलाधिकारी ज्ञानेंद्र सिंह ने शनिवार को जनपद के विभिन्न क्षेत्रों में पहुंचकर गरीब एवं जरूरतमंद परिवारों के बीच दीपावली उपहार वितरित किए। इस दौरान उन्होंने लोगों को दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए उनके सुख, समृद्धि और खुशहाली की कामना की।

जिलाधिकारी ने रेलवे स्टेशन, जापलिनगंज, बहेरी, माल्देपुर, बालेश्वर मंदिर, उमरगंज, भृगु मंदिर सहित शहर के विभिन्न स्थानों पर पहुंचकर गरीब परिवारों को फल वितरित किए। उन्होंने जरूरतमंद लोगों के साथ दीपावली की खुशियां साझा करते हुए पर्व की शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर जिलाधिकारी ने आपसी प्रेम, सौहार्द और भाईचारे के साथ दीपावली मनाने का संदेश दिया।

उनके इस प्रयास से जरूरतमंद परिवारों के चेहरों पर खुशी देखने को मिली।
जिलाधिकारी की इस पहल को सामाजिक सरोकार और मानवीय संवेदनशीलता की एक सराहनीय मिसाल के रूप में देखा जा रहा है। इस अवसर पर सिटी मजिस्ट्रेट आसाराम वर्मा एवं अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे।

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें