बलिया पुलिस द्वारा आगामी त्योहारों को मद्देनजर सुरक्षा व्यवस्था को पुख्ता करने और जनहानि की आशंका को रोकने के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत थाना कोतवाली पुलिस टीम के SHO प्रवीण कुमार सिंह, उ0नि0 वीरेन्द्र कुमार विश्वास मय फोर्स के क्षेत्र में मामूर थे कि जरिए मुखबिर खास सूचना मिली की थाना कोतवाली क्षेत्र अन्तर्गत कृष्णा नगर बेदुआ मार्ग अंग्रेजी शराब भट्टी के सामने वाली गली में एक मैजिक वाहन में कुछ लोगो द्वारा भारी मात्रा में अवैध पटाखों की खेप लोड हो रहा हैं तथा उसे कहीं अन्यत्र खपाने व उतारने की योजना है।

इस सूचना पर पुलिस बल द्वारा सतर्कता बरतते हुए मौके पर पहुँचकर पिकअप वाहन को चारों तरफ से घेर लिया गया। मौके पर गाड़ी के पास व ढाले में खड़े तीन व्यक्तियों क्रमशः 1.राहुल गुप्ता पुत्र मोहन प्रसाद गुप्ता, निवासी ग्राम कृष्णा नगर, थाना कोतवाली, जनपद बलिया उम्र करीब 26 वर्ष 2. राजकुमार पुत्र कन्हैया प्रसाद, निवासी ग्राम कृष्णा नगर, थाना कोतवाली, जनपद बलिया उम्र करीब 40 वर्ष 3. ज्वाला साह पुत्र मुन्ना साह (चालक मैजिक रजिस्ट्रेशन नं0 UP60BT1193 ), निवासी देवरीया कला थाना फेफना, जनपद बलिया उम्र 25 वर्ष को कृष्णा नगर बेदुआ मार्ग अंग्रेजी शराब भट्टी के सामने वाली गली से समय करीब 19:30 बजे हिरासत पुलिस में लिया गया। पुलिस टीम द्वारा तत्काल मैजिक वाहन (रजिस्ट्रेशन नं0 UP60BT1193) की तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान ढाले में रखे गए गत्ते के कुल 14 अदद बंद कार्टून बरामद हुए, जिन पर स्पष्ट रूप से विभिन्न ब्रांड लिखा हुआ था। अभियुक्तगण के घर की बारी बारी तलासी लिया गया तो कुल 5 कार्टून घर के अन्दर से बरामद हुआ। यदि यहाँ कोई छोटी सी भी दुर्घटना होती, तो यह एक बड़े हादसे का रूप ले सकती थी। थाना स्थानीय द्वारा मुकदमा पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही की जा रही है ।

पूछताछ अभियुक्त-
अभियुक्त 1.राहुल गुप्ता ने बताया कि मैं और मेरे भाई राजकुमार और भोला गुप्ता के द्वारा उपरोक्त पटाखा चोरी छिपे अमर जयसवाल निवासी ब्रम्हस्थान थाना रसड़ा जिला बलिया तथा असलम भाई काकोरी बाजार लखनऊ व घटने बढने पर परशुराम निवासी कदम चौराहा जनपद बलिया से लाकर भंडारण किया गया है। हमारे पास पटाखा बेचने का लाइसेंस नही है।
अभियुक्त 2. राजकुमार ने बताया कि मैं और मेरे भाई राहुल और भोला गुप्ता के द्वारा उपरोक्त पटाखा चोरी छिपे रसड़ा से लाकर भंडारण किया गया है। हमारे पास पटाखा बेचने का लाइसेंस नही है।
अभियुक्त 3. ज्वाला साह (चालक मैजिक रजिस्ट्रेशन नं0 UP60BT1193 ने बताया कि मुझे राहुल गुप्ता व राजकुमार गुप्ता व भोला गुप्ता के द्वारा मुझे बुलाया गया था मै अपने पिकअप में पटाखा उपरोक्त के कहने पर ही लादा हूं ।
पंजीकृत अभियोग-
1. मु0अ0सं0 452/26 धारा- 9(B)(1)(b) विस्फोटक अधिनियम 1884, तथा धारा 288, 125(a) बीएनएस थाना कोतवाली बलिया
गिरफ्तार अभियुक्तगण का नाम व पता-
1. राहुल गुप्ता पुत्र मोहन प्रसाद गुप्ता, निवासी ग्राम कृष्णा नगर, थाना कोतवाली, जनपद बलिया उम्र करीब 26 वर्ष
2. राजकुमार पुत्र कन्हैया प्रसाद, निवासी ग्राम कृष्णा नगर, थाना कोतवाली, जनपद बलिया उम्र करीब 40 वर्ष
3. ज्वाला साह पुत्र मुन्ना साह (चालक मैजिक रजिस्ट्रेशन नं0 UP60BT1193 ), निवासी देवरिया कला थाना फेफना, जनपद बलिया उम्र 25 वर्ष
बरामदगी का विवरण-
1. कुल बरामदशुदा कार्टून- 19 अदद
2. कुल वजन- 419.00 किग्रा0 अवैध पटाखा/विस्फोटक (लगभग 04 कुंतल 19 किग्रा0)
3. 01 अदद मैजिक वाहन रजि0 नं0- UP60BT1193
गिरफ्तारी/बरामदगी करने वाली पुलिस टीम-
1. प्र0नि0 श्री प्रवीण कुमार सिंह थाना कोतवाली, बलिया मय फोर्स
2. उ0नि0 वीरेन्द्र कुमार विश्वास थाना कोतवाली, बलिया मय फोर्स








