*जनपद बलिया क्रिकेट टीम ने जीता वाराणसी जोन की 27वीं अंतर्जनपदीय क्रिकेट प्रतियोगिता 2026 का खिताब ।*
*फाइनल मुकाबले में बलिया ने गाजीपुर को हराया ।*
*पुलिस अधीक्षक बलिया डॉ0 ईरजा राजा ने बढ़ाया खिलाड़ियों का मनोबल, महोदय द्वारा खिलाड़ियों को किया गया सम्मानित ।*
अवगत कराना है कि गाजीपुर में चल रही वाराणसी जोन की 27वीं अन्तरजनपदीय क्रिकेट प्रतियोगिता-2026 जिसका आयोजन दिनांक 03.11.2026 से 05.11.2026 तक पुलिस लाइन्स गाजीपुर के क्रिकेट ग्राउण्ड़ गाजीपुर में किया गया । इस प्रतियोगिता में वाराणसी जोन के अंतर्गत आने वाले सभी 10 जनपद – गाजीपुर, वाराणसी, आजमगढ़, जौनपुर, मऊ, बलिया, मिर्जापुर, सोनभद्र, भदोही व चंदौली, की टीमों ने हिस्सा लिया था।
*पूरी प्रतियोगिता के दौरान सभी जनपदो के खिलाडियों ने बेहतरीन खेल भावना और अनुशासन का परिचय दिया ।*
*सेमीफाइनल- सेमीफाइन में बलिया की टीम ने आजमगढ़ को हराकर फाइनल मुकाबले में किया था प्रवेश।*
*खिताबी मुकाबला–* फाइनल मैच जनपद गाजीपुर पुलिस व बलिया पुलिस टीम के बीच खेला गया, जिसमें टॉस जीतकर गाजीपुर की टीम ने बल्लेबाजी करते हुए कुल 20 ओवरों में 141 रन बनाए थे।

जिसके मुकाबले में बलिया की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए बलिया टीम के उपकप्तान प्रदीप यादव ने 36 गेदों पर 43 रन, कप्तान आकाश रावत ने 17 गेदों पर 21 रन, की महत्वपूर्ण पारी खेली। तथा दिनेश कुमार द्वारा 10 गेदों पर 19 रन की नाबाद पारी तथा गेदबाजी में 04 ओवर में 29 रन देकर 03 महत्वपूर्ण विकट लेने की बदौलत *19.2 ओवर में 07 विकेट खोकर 142 रन बनाते हुए शानदार जीत हांसिल की ।*
गेंदबाजी करते हुए गाजीपुर की तरफ से अरुण कुमार ने 04 ओवर में 20 रन देकर 02 विकेट हासिल किया ।
*नोट : इस पूरे टूर्नामेंट में बलिया की टीम अजेय रही ।*
इस जीत के साथ जनपद बलिया की टीम ने 27वीं अन्तरजनपदीय क्रिकेट प्रतियोगिता-2026 चल बैजन्ती/शील्ड अपने नाम की, तथा जनपद गांजीपुर की टीम उपविजेता रही । इस मैच के *मैन ऑफ द मैच बलिया के उपकप्तान प्रदीप यादव रहे तथा पूरे टूर्नामेंन्ट में आलराउंडर प्रदर्शन करने वाले आजमगढ़ के विकास यादव को मैन ऑफ द सिरीज तथा बेस्ट बैट्समैन (कुल 138 रन बनाए )* चुने गए।
इस मैच की समाप्ति के साथ 27वीं अन्तरजनपदीय क्रिकेट प्रतियोगिता-2026 का समापन हुआ। समापन सेरोमनी में सभी टीमों ने मार्च-पास्ट किया। मार्च-पास्ट के बाद श्रीमान् पुलिस अधीक्षक गांजीपुर श्री विनय कुमार सिंह द्वारा पुरस्कार/पदक देकर खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया गया।
इस बड़ी जीत के लिए पुलिस अधीक्षक महोदय बलिया डॉ0 ईरज राजा ने बलिया की पूरी टीम को बधाई और शुभकामनाएं दीं।
प्रेरणाः महोदय ने खिलाड़ियों को आगामी प्रतियोगिताओं में भी इसी उत्साह और आपसी तालमेल के साथ बेहतर प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया।
यह जीत बलिया पुलिस की एकजुटता और खेल भावना को दर्शाती है।









