जानलेवा हमले के मामले में दो नाबालिग पुलिस अभिरक्षा में, न्यायालय भेजे गए

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

जानलेवा हमले के मामले में दो नाबालिग पुलिस अभिरक्षा में, न्यायालय भेजे गए

बलिया। शहर के गड़वार रोड  स्थित कटहल नाले के पास युवक पर चाकू से जानलेवा हमला करने के मामले में कोतवाली पुलिस ने दो बाल अपचारियों को पुलिस अभिरक्षा में लिया है। दोनों की उम्र 15 और 16 वर्ष बताई गई है। पुलिस ने रविवार, 1 नवंबर 2026 को फेफना थाना क्षेत्र के मिढ्ढा गांव स्थित रविदास मंदिर के पोखरे के पास से दोनों को पकड़ा।

पुलिस के अनुसार, जेपी नगर पुरानी बस्ती निवासी बिट्टू तिवारी ने 30 अक्टूबर को कोतवाली में तहरीर देकर आरोप लगाया था कि वह मोटरसाइकिल में पेट्रोल भरवाने जा रहे थे। इसी दौरान कटहल नाले के पास गड़वार रोड पर कुछ युवकों ने उन्हें रोक लिया और गाली-गलौज करते हुए लात-घूंसों और बेल्ट से मारपीट की।

आरोप है कि हमलावर उन्हें नाले के किनारे झाड़ियों की तरफ ले जाने लगे और चाकू से गले पर हमला किया। आसपास मौजूद लोगों के हस्तक्षेप से उनकी जान बच सकी। पीड़ित की तहरीर पर कोतवाली पुलिस ने संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की थी।

इसी क्रम में उपनिरीक्षक समरेन्द्र कुमार मिश्र के नेतृत्व में पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए दो बाल अपचारियों को अभिरक्षा में लिया। पुलिस ने आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी कर दोनों को न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत करने के लिए भेज दिया।

 

घटना का विवरण- दिनांक- 30.10.2026 को थाना कोतवाली में वादी मुकदमा बिट्टू तिवारी पुत्र जितेन्द्र तिवारी निवासी मोहल्ला जेपी नगर पुरानी बस्ती, थाना-कोतवाली, जिला-बलिया द्वारा प्रार्थना पत्र दिया गया कि मैं अपनी मोटर साईकिल में तेल लेने के लिए जा रहा था कि अचानक कटहल नाले के पास गड़वार रोड पर कृष्ण कुमार पुत्र जयप्रकाश सिंह रितुराज चौहान पुत्र गुडू चौहान व रितेश पासवान पुत्र मधुबन पासवान समस्त निवासीगण मिड्डा, थाना-फेफना, जिला-बलिया चार-पांच अज्ञात व्यक्तियों के साथ रोड पर ही मुझे पकड़ लिए और मुझे माँ-बहन की भद्दी-भद्दी गालिया देते हुए मुझे लात मुक्के व बेल्ट से मारने लगे, उपरोक्त लोग हाथ में फाईटर ग्लब्स लगाये हुए थे, कृष्ण कुमार सिंह उसी दौरान मुझे खीचकर नाले के किनारे की तरफ झाड़ी की तरफ ले जाने को कहते हुए घसीटने लगे और उपरोक्त लोगो से कहने लगे कि यही साले को चाकू से गले कि नस काट दो, उसी में किसी ने चाकू निकालकर मेरी गर्दन पर जान मारने की नियत से प्रहार किया लेकिन अगल-बगल के लोगो द्वारा धक्का देकर हटा दिये जाने से मेरी जान किसी तरह बची । उपरोक्त लोग अपराधिक प्रकृति के व्यक्ति हैं, आए दिन मार-पीट व गाली-गलौज जानलेवा हमला जैसे कुकृत्य करते है। प्रार्थना है कि उपरोक्त लोगो व 4/5 नाम, पता, अज्ञात व्यक्तियो के विरुद्ध उचित कार्यवाही करने की कृपा करें।
उक्त सूचना/तहरीर के आधार पर थाना कोतवाली में सुसंगत धाराओं में मुकदमा पंजीकृत किया गया था । विवेचनात्मक कार्यवाही के क्रम में आज दिनांक 01.11.2026 को थाना कोतवाली पुलिस टीम के उ0नि0 श्री समरेन्द्र कुमार मिश्र मय फोर्स के थाना हाजा से प्रस्थान कर मुकदमा उपरोक्त से सम्बन्धित वांछित अभियुक्तों की तलाश में जे0पी0 नगर गड़वार रोड मामूर थे कि मुखबिरी सूचना पर थाना फेफना अंतर्गत गांव मिढ्ढा में रविदास मन्दिर के पोखरे के पास से 02 नफर बाल अपचारी किशोर उम्र क्रमशः 15 वर्ष एवं 16 वर्ष  को नियमानुसार  समय करीब 12.50 बजे पुलिस अभिरक्षा में लिया गया । थाना स्थानीय पर विधिक कार्यवाही पूर्ण कर मा0 न्यायालय रवाना किया गया।

इन धाराओं में दर्ज है मुकदमा

इस मामले में थाना कोतवाली में मु0अ0सं0 0437/2026 के तहत भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 109(1), 191(2), 115(2) और 352 में मुकदमा दर्ज किया गया है।

पुलिस टीम में शामिल रहे: प्रभारी निरीक्षक प्रवीण कुमार सिंह, उपनिरीक्षक समरेन्द्र कुमार मिश्र, हेड कांस्टेबल फरीद आलम, कांस्टेबल अमित मौर्या और घनश्याम यादव।

 

गंगा बहुद्देशीय सभागार में कृषि विभाग के मिलेट्स स्टॉल का परिवहन मंत्री व अधिकारियों ने किया अवलोकन

 

 

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें