कुशीनगर में जिलाधिकारी श्री संजय चौहान एवं पुलिस अधीक्षक श्री केशव कुमार की संयुक्त अध्यक्षता में विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में अपर पुलिस अधीक्षक श्री सिद्धार्थ वर्मा सहित जनपद के अन्य वरिष्ठ प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारी उपस्थित रहे।

👉 सड़क सुरक्षा समिति की बैठक: सड़क दुर्घटनाओं में मृत्यु दर को कम करने और उत्तर प्रदेश शासन के लक्ष्यों को प्राप्त करने हेतु संबंधित विभागों को प्रभावी कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए। सभी विभागों को सड़क सुरक्षा नियमों का सख्ती से पालन कराने के लिए तत्परता से कार्य करने को कहा गया।
👉 ई-प्रासिक्यूशन/अभियोजन पोर्टल की समीक्षा: पोर्टल पर फीडिंग कार्यों की समीक्षा की गई। महिलाओं, बालकों और गंभीर अपराधों से जुड़े मामलों में प्रभावी पैरवी कर दोषसिद्धि का प्रतिशत बढ़ाने पर जोर दिया गया। साथ ही, मुकदमों के त्वरित निस्तारण तथा लंबित आरोप-पत्रों/अंतिम रिपोर्टों को न्यायालय में समयबद्ध रूप से दाखिल करने के निर्देश दिए गए।
👉 एनकोर्ड (NCORD) बैठक: जनपद में मादक पदार्थों की रोकथाम और अवैध गतिविधियों पर प्रभावी नियंत्रण के लिए रणनीतिक चर्चा की गई। नशे के दुष्प्रभावों के प्रति आमजन में जनजागरूकता बढ़ाने और तस्करों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए गए।
👉 रानी लक्ष्मीबाई महिला एवं बाल सम्मान कोष योजना: योजना के अंतर्गत विभिन्न प्रकरणों में क्षतिपूर्ति और सहायता राशि से संबंधित मामलों पर जिला स्टीयरिंग कमेटी के साथ विचार-विमर्श किया गया और पीड़िताओं को समयबद्ध सहायता सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए गए।










One Response