वर्दी की आड़ में मनमानी बर्दाश्त नहीं होगी, शिकंजा अपराधियों पर ही नहीं ,तात्कालीन SHO एवं वर्तमान डीसीआरबी प्रभारी एवं कॉन्स्टेबल जमीनी विवाद में ₹61,000 रूपये के मामले में सस्पेंड

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

बलिया में रिश्वत लेने के आरोप में दरोगा और मुख्य आरक्षी निलंबित, ₹61 हजार लेने का आरोप

बांसडीहरोड थाने में तैनाती के दौरान जमीनी विवाद में एक व्यक्ति से दो बार में 61 हजार रुपये लेने का आरोप

 

अपर पुलिस अधीक्षक (दक्षिणी), बलिया एवं क्षेत्राधिकारी-बांसडीह की संयुक्त रिपोर्ट के आधार पर उ0नि0ना0पु0 पी0एन0ओ0- 960730421 वंश बहादुर सिंह तत्कालीन नियुक्ति-थाना-बांसडीह रोड वर्तमान नियुक्ति-प्रभारी डी0सी0आर0बी0 जनपद-बलिया एवं थाना बांसडीह रोड पर नियुक्त मुख्य आरक्षी नागरिक पुलिस पी0एन0ओ0-982767058 माधवानन्द के विरुद्ध गम्भीर आरोप संज्ञान में लाया गया है

 

कि दो पक्षों के मध्य चल रहे जमीनी विवाद में एक व्यक्ति से दो बार में रु0 61,000/- लिये जाने में तत्समय थाना प्रभारी-बॉसडीह रोड के पद पर रहते हुये सम्पूर्ण प्रकरण में इनकी भूमिका होने व शिकायतकर्ता के पास पर्याप्त साक्ष्य होने के आरोप में 1. उ0नि0ना0पु0 वंश बहादुर सिंह 2. मुख्य आरक्षी माधवानन्द को तत्काल प्रभाव से निलम्बित किया गया है । अग्रिम विभागीय जांच प्रचलित है।

 

फिलहाल दोनों पुलिसकर्मियों के विरुद्ध विभागीय जांच प्रचलित है। जांच के निष्कर्ष के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें