पच्चीस हजारी इनामिया व्यक्ति को किया गया गिरफ्तार

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

घटना का संक्षिप्त विवरण-

वादी मुकदमा आशुतोष प्रताप सिंह पुत्र राजेन्द्र सिंह सा0 शिवपुर दियर नई बस्ती थाना दुबहड़ जिला बलिया द्वारा एक प्रार्थना पत्र देकर शिकायत किया गया कि गांव शिवपुर दियर नई बस्ती के मेरे दोस्त पंकज सिंह पुत्र स्व0 श्रीकृष्ण सिंह उर्फ मटुक सिंह के लडकी की सगाई 18.7.2026 को बलिया में थी, पंकज सिंह ने सगाई के लिये उधार के रुप में तीन लाख रुपये मुझसे एक सप्ताह के लिये, यह कह कर कि मै जो सरकारी काम कराया हूँ उसका पैसा आते ही दे दुँगा । एक माह के बाद जब मै अपना रुपया माँगने लगा तो पंकज सिंह टालमटोल करने लगे, दिनांक 10.10.26 को सांय सात बजे जब मै उसको फोन किया तो बोले कि 8 बजे रात में मेरे घर आ जाना पैसा दे दुँगा । तब मैं प्रार्थी उसी दिन 8.15 बजे रात्रि में पकंज सिंह के यहाँ गया तो पंकज सिंह उपरोक्त 02 अन्य व्यक्तियो के साथ बैठकर अपनी कोठरी मे शराब पी रहे थे मुझे देखते ही माँ बहन की भद्दी-भद्दी गालियाँ देने लगे मेरे मना करने पर वे चाकू निकालकर जान से मारने की नियत से मेरे उपर हमला कर दिये । मैं जान बचाकर भागना चाहा तो मेरे गर्दन के पिछले हिस्से पर चाकू लग गई, उनके द्वारा पुनः शराब की बोतल से मेरे सर पर वार किया, मै किसी प्रकार अपनी जान बचाकर भागा । तब मेरे पडोसी मुझे अपनी कार से मेरी गंभीर स्थिती देखते हुए इलाज हेतु सदर अस्पताल बलिया ले गये इलाज के पश्चात मेरी गंभीर स्थिति देखते हुवे ट्रामा सेन्टर वाराणसी के लिए रेफर कर दिया गया ।

 

उक्त सूचना/तहरीर के आधार पर थाना दुबहड़ में सुसंगत धाराओं में मुकदमा पंजीकृत किया गया था । विवेचनात्मक कार्यवाही के क्रम में आज दिनांक 01.11.2026 को थाना दुबहड़ पुलिस टीम उ0नि0 राजकुमार व उ0नि0 श्री राजबहादुर सिंह व मयफोर्स के थाना हाजा से प्रस्थान कर मुकदमा उपरोक्त से सम्बन्धित वांछित अभियुक्त की तलाश में मामूर थे कि मुखबिर खास के सूचना पर जनेश्वर मिश्र सेतु ग्रीन फिल्ड एक्स-प्रेसवे अण्डर पास से 25000-/ रु0 का इनामिया वांछित 01 नफर अभियुक्त पंकज सिंह पुत्र स्व0 देवेन्द्र सिंह निवासी शिवपुर दियर नई बस्ती ब्यासी थाना दुबहड़ जनपद बलिया उम्र 53 वर्ष को नियमानुसार समय करीब 05.30 बजे पुलिस हिरासत मे लिया गया । थाना स्थानीय पर विधिक कार्यवाही पूर्ण कर मा0 न्यायालय रवाना किया गया।

 

संबंधित अभियोग

1. मु0अ0सं0- 118/26 धारा 109(1)/ 115(2)/352 BNS थाना दुबहड़ जनपद बलिया।

 

गिरफ्तार अभियुक्त का नाम व पता–

1.अभियुक्त पंकज सिंह पुत्र स्व0 स्व0 देवेन्द्र सिंह नि0 शिवपुर दीयर नई बस्ती थाना दुबहड़ जनपद बलिया उम्र53 वर्ष

अभियुक्त का अपराधिक इतिहास

1. मु0अ0स0 004/2008 धारा 307/323/332/353/504/506 भा0द0वि0 एवं 3(2)(v) SC/ST Act जीआरपी थाना बलिया
2. मु0अ0स0 116/2009 धारा 323/452/504/506 भा0द0वि0 थाना दुबहड़ जनपद बलिया
3. मु0अ0स001/2021धारा 143/147/148/149/307/308/323/332/336/342/352/353/427/436/504/506 भा0द0वि0 एवं धारा 07 अपराधिक कानून संशोधन अधि0, महामारी अधि0 धारा 3, सार्वजनिक संपत्ति नुकसान निवारण अधि0 1984 , धारा 2, 3 थाना दुबहड़ जनपद बलिया
4. मु0अ0स002/2021धारा 143/147/148/149/307/308/323/332/336/342/352/353/427/436/504/506 भा0द0वि0 एवं धारा 07 अपराधिक कानून संशोधन अधि0, महामारी अधि0 धारा 3, सार्वजनिक संपत्ति नुकसान निवारण अधि0 1984 , धारा 2, 3 थाना दुबहड़ जनपद बलिया
5. मु0अ0स0 047/24 धारा 323/498a/504/506 भा0द0वि0 थाना दुबहड़ जनपद बलिया

गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम-

1. थानाध्यक्ष श्री बृजेश सिंह थाना दुबहड़ जनपद बलिया
2. उ0नि0 श्री राजकुमार थाना दुबहड़ जनपद बलिया
3. उ0नि0 राजबहादुर सिंह थाना दुबहड़ जनपद बलिया
4. का0 शिवम यादव द्वितीय थाना दुबहड़ जनपद बलिया
5. का0 नितिन मौर्या थाना दुबहड़ जनपद बलिया

वर्दी की आड़ में मनमानी बर्दाश्त नहीं होगी, शिकंजा अपराधियों पर ही नहीं ,तात्कालीन SHO एवं वर्तमान डीसीआरबी प्रभारी एवं कॉन्स्टेबल जमीनी विवाद में ₹61,000 रूपये के मामले में सस्पेंड

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें