आज दिनांक 02.11.2026 को थाना दुबहड़ अंतर्गत पंजीकृत अभियोग से सम्बनधित वांछित अभियुक्त सत्यपाल उर्फ अश्वनी कुमार पुत्र विशाल पासी निवासी ग्राम सिहोरी थाना नन्दगंज जनपद गाजीपुर को गिरफ्तार किया गया, पूछताछ में पता चला कि अभियुक्त द्वारा 28.10.2026 को मुकदमा वादी पर चन्दवक गांव के बाहर जान से मारने की नीयत से फायर किया गया था, उसके बाद अपने दोस्त सचिन व विवेक उर्फ अशोक के साथ वहां से फरार हो गया था, अभियुक्त के ऊपर करीब आधा दर्जन मुकदमें पंजीकृत है, असलहा बरामदगी के दौरान धरनीपुर मोड़ थाना दुबहड़ के पास समय करीब 04:55 पर अभियुक्त द्वारा जान से मारने की नीयत से पुलिस पार्टी पर फायर किया गया, पुलिस के आत्मरक्षार्थ जवाबी कार्यवाही में अभियुक्त के दाहिने पैर पर गोली लगी, अभियुक्त को उपचार हेतु तत्काल सदर अस्पताल बलिया पहुंचाया गया । मौके पर फील्ड यूनिट द्वारा साक्ष्य संकलन की कार्यवाही की गयी। अभियुक्त के पास से 01 अदद 315 बर अवैध तमंचा, एक खोखा कारतूस और 01 अदद 315 बर जिंदा कारतूस बरामद किया गया है। अग्रिम विधिक कार्यवाही प्रचलित है।

नाम पता घायल /गिरफ़्तार अभियुक्त –
1. सत्यपाल उर्फ अश्वनी कुमार पुत्र विशाल पासी निवासी ग्राम सिहोरी थाना नन्दगंज जनपद गाजीपुर उम्र करीब 26 वर्ष (घायल /गिरफ्तार)
बरामदगी
1. 01 अदद अवैध तमंचा.315 बोर
2. 02 अदद खोखा कारतूस . 315 बोर
3. 01 अदद जिंदा कारतूस. 315 बोर
मुठभेड़ टीम/गिरफ्तारी करने वाली टीम
1. थानाध्यक्ष दुबहड़ मय टीम









