साइबर धोखाधड़ी के ₹ आवेदक के खाते में कराया गया वापस

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

घटना का संक्षिप्त विवरण-

आवेदक सत्येन्द्र प्रसाद पुत्र धनेश प्रसाद निवासी ग्राम गौरा थाना भीमपुरा जनपद बलिया द्वारा NCRP पोर्टल पर एक शिकायत (शिकायत संख्या-33109260240273) दर्ज कराई गई थी। साइबर ठगों द्वारा आवेदक को कॉल करके भ्रमित किया गया और धोखाधड़ी से यूपीआई (UPI) के माध्यम से ₹ 4,899.00/- की धनराशि स्थानांतरित करा ली गई थी।

शिकायत प्राप्त होते ही थाना भीमपुरा साइबर हेल्प डेस्क ने मामले का त्वरित संज्ञान लिया । साइबर हेल्प डेस्क प्रभारी उ0नि0 रवि वर्मा और उनकी टीम द्वारा तत्काल तकनीकी विश्लेषण करते हुए होल्ड धनराशि ₹ 4,899.00/- में से धनराशि ₹4899.00/- को MRM पोर्टल के माध्यम से आवेदक के खाते में वापस कराई गई। अपनी गाढ़ी कमाई वापस पाकर आवेदक द्वारा बलिया पुलिस एवं विशेष रूप से थाना भीमपुरा पुलिस टीम की भूरि-भूरि प्रशंसा करते हुए आभार व्यक्त किया गया है।

सराहनीय कार्य करने वाली पुलिस टीम (थाना भीमपुरा, बलिया)-

1. थानाध्यक्ष श्री मिथिलेश कुमार
2. उ0नि0 रवि वर्मा (प्रभारी साइबर हेल्प डेस्क)
3. क0आ0 दुर्गेश विश्वकर्मा (थाना भीमपुरा)
4. का0- राहुल यादव (साइबर हेल्प डेस्क)
5. म0का0 रागिनी कन्नौजिया (साइबर हेल्प डेस्क)
6. का0 उमेश चन्द्र वर्मा (साइबर हेल्प डेस्क)
7. का0 शैलेष पुष्पाकर (साइबर हेल्प डेस्क)

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें