धोखाधड़ी/ठगी कर निकाली गई धनराशि को होल्ड कराते हुये 6,000 /- रूपये शिकायतकर्ता/आवेदक के खाते में कराया गया वापस

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

उल्लेखनीय है कि आवेदक प्रवीण कुमार वर्मा पुत्र दीनानाथ वर्मा निवासी साहोडीह ने थाना बांसडीह रोड जनपद बलिया में आकर शिकायत दर्ज करायी गयी, जिसमें शिकायतकर्ता के पंजाब नेशनल बैंक के खातें से दिनाँक- 15.07.2026 को फर्जी तरीके से धोखा देकर स्थानान्तरण करा लिया गया था जिसके बाद आवेदक उपरोक्त नें दिनांक 16.07.2026 को साइबर पर शिकायत दर्ज कराई थी ।

श्रीमान पुलिस अधीक्षक बलिया डॉ0 ईरज राजा व श्रीमान् अपर पुलिस अधीक्षक (द.)/ नोडल साइबर सेल बलिया श्री संजय वर्मा के निकट पर्यवेक्षण व श्रीमान् क्षेत्राधिकारी जय शंकर मिश्र महोदय व थानाध्यक्ष बांसडीह रोड राजेश बहादुर सिंह के कुशल नेतृत्व में थाना बांसडीह रोड बलिया द्वारा तत्काल शिकायत को संज्ञान मे लेते हुए त्वरित विधिक कार्यवाही की गयी, जिसके फलस्वरूप दिनाँक- 06.11.2026 को आवेदक प्रवीण कुमार वर्मा पुत्र दीनानाथ वर्मा निवासी साहोडीह ने थाना बांसडीह रोड जनपद बलिया के खाते में धोखाधड़ी की धनराशि को MRM पोर्टल माध्यम से आवेदक के खाते में वापस कराया गया । शिकायतकर्ता द्वारा बलिया पुलिस तथा थाना बांसडीह रोड जनपद बलिया की प्रशंसा करते हुए आभार व्यक्त किया गया ।

थाना बांसडीह रोड पुलिस टीम बलिया-
1-थानाध्यक्ष श्री राजेश बहादुर सिंह थाना बांसडीह रोड जनपद बलिया ।
2-उ0नि0 श्री संदीप कुमार साइबर प्रभारी मय साइबर टीम थाना बांसडीह रोड बलिया

Share करें

✓ Link copy हो गया!

One Response

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें