ग्राम पंचायत अधिकारी संघ, बलिया का द्विवार्षिक अधिवेशन एवं चुनाव संपन्न…

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

ग्राम पंचायत अधिकारी संघ, बलिया का द्विवार्षिक अधिवेशन एवं चुनाव संपन्न…

पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार उत्तर प्रदेश ग्राम पंचायत अधिकारी संघ,बलिया का द्विवार्षिक अधिवेशन एवं चुनाव विकासखण्ड हनुमानगंज के सभागार में चुनाव अधिकारी श्री वेदप्रकाश पाण्डेय, अध्यक्ष–राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद, बलिया की देखरेख में संपन्न हुआ।

नवनिर्वाचित जिला कार्यकारिणी

जिलाध्यक्ष: अनिल कुमार यादव (पुनः निर्वाचित)

वरिष्ठ उपाध्यक्ष: सुनील कुमार सिंह

जिलामंत्री: योगेश चौबे

कोषाध्यक्ष: परमानन्द गुप्ता

 

उपाध्यक्ष: हरीश कुमार, प्रशांत यादव, चंद्रभान गुप्ता एवं मित्रेश तिवारी

संगठन मंत्री: पवन कुमार यादव

संयुक्त मंत्री: राजेश यादव, अंशुमान सिंह एवं देवानंद गिरी

उपमंत्री: तेजबहादुर

प्रचार मंत्री: कन्हैया कुमार, अखिलेश पाण्डेय एवं राहुल यादव

संप्रेक्षक: अविनाश गुप्ता

अधिवेशन में परिषद के अध्यक्ष श्री वेदप्रकाश पाण्डेय ने संगठन की एकजुटता को समस्याओं के समाधान का आधार बताया। मंडल अध्यक्ष श्री सुशील तिवारी ने कार्य एवं राजनीतिक दबाव के बीच संगठन को कर्मचारियों का संबल बताया। जिलामंत्री श्री विनोद मिश्रा ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को बधाई देते हुए प्रत्येक संघर्ष में परिषद के साथ खड़े रहने का भरोसा दिया।सभा में ग्राम्य विकाश अधिकारी के जिलाध्यक्ष श्री गिरीश पांडेय वी दिनेश सिंह भी उपस्थित रहे

अधिवेशन को श्री दिलीप श्रीवास्तव, श्री अभिषेक सिंह, श्री अनिल कुमार यादव एवं श्री योगेश चौबे आदि ने भी संबोधित किया।सभी के प्रति आभार योगेश चौबे मंत्री ने व्यक्त किया

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें