उल्लेखनीय है कि चन्द्रदेव यादव पुत्र दर्शन यादव निवासी ग्राम कटघरा थाना सिकन्दरपुर जनपद बलिया द्वारा थाना सिकन्दरपुर बलिया में NCRP पोर्टल के माध्यम से शिकायत दर्ज करायी गयी, जिसमें शिकायतकर्ता के Central Bank of India के खातें से दिनाँक- 23.09.2026 को फर्जी तरीके से धोखा देकर स्थानान्तरण करा लिया गया था ।
श्रीमान् पुलिस अधीक्षक बलिया डॉ0 ईरज राजा व श्रीमान् अपर पुलिस अधीक्षक (द.)/ नोडल साइबर सेल बलिया श्री संजय वर्मा के निकट पर्यवेक्षण व श्रीमान् क्षेत्राधिकारी सिकन्दरपुर श्री राकेश कुमार सिंह व प्रभारी निरीक्षक श्री हरिशंकर सिंह के कुशल नेतृत्व में थाना सिकन्दरपुर बलिया पुलिस द्वारा तत्काल शिकायत को संज्ञान मे लेते हुए त्वरित विधिक कार्यवाही की गयी, जिसके फलस्वरूप दिनाँक- 03.11.2026 को शिकायतकर्ता चन्द्रदेव यादव उपरोक्त थाना सिकन्दरपुर जनपद बलिया के खाते में धोखाधड़ी की कुल- 19320/- रु0 धनराशि को आवेदक के खाते में वापस कराया गया । शिकायतकर्ता द्वारा बलिया पुलिस तथा थाना सिकन्दरपुर बलिया की प्रशंसा करते हुए आभार व्यक्त किया गया ।
थाना सिकन्दरपुर पुलिस टीम बलिया-
1-प्र0नि0 हरिशंकर सिंह व व0उ0नि0 श्री चन्द्रशेखर यादव मय साइबर टीम थाना सिकन्दरपुर जनपद बलिया








