*घटना का विवरण-*
उल्लेखनीय है कि दिनांक 02.11.2026 को छोडहर बांसडीहरोड मे चल रहे कथा मे गई महिलाओं का मंगलसूत्र, ज्यूतिया, लाकेट, झपटामारी कर चुरा लिया गया था । जिसके सम्बंध में थाना बांसडीह रोड जनपद बलिया पर मु0अ0स0 0222/2026 धारा 304 बीएनएस का अभियोग पंजीकृत किया गया था । विवेचना प्रचलित है ।

इसी क्रम में आज दिनांक 03.11.2026 को थाना बांसडीह रोड पुलिस टीम के उ0नि0 नवीन कुमार श्रीवास्तव मय हमराह कर्मचारीगण के साथ थाना स्थानीय पर चेकिंग संदिग्ध व्यक्त/वाहन व पेंडिंग विवेचना सम्बन्धित मु0अ0स0 0222/2026 धारा 304 बीएनएस में मामूर थे कि मुकदमा उपरोक्त से सम्बंधित प्रकाश में आई *अभियुक्तागण 1. निशा देवी पत्नी राहुल प्रसाद निवासी औरंगाबाद सलेमपुर, थाना सलेमपुर, जनपद देवरिया, उम्र करीब 22 वर्ष 2. नीतू पत्नी सूरज प्रसाद निवासी औरंगाबाद सलेमपुर, थाना सलेमपुर, जनपद देवरिया, उम्र करीब 25 वर्ष* को समय 07.48 बजे ब्रह्माइन पुल ग्राम छोड़हर के पास से गिरफ्तार किया गया । अभियुक्तागण के कब्जे से 01 अदद पीली धातु की मंगलसूत्र व 01 अदद पीली धातु की ज्यूतिया बरामद कर बरामगदगी के आधार पर धारा 317(2) बीएनएसएस की बढोत्तरी किया गया है । उपरोक्त प्रकाश में आयी अभियुक्तागण के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्यवाही पूर्ण करते हुए मा0 न्यायालय भेजा गया ।
*गिरफ्तार अभियुक्तागण का नाम व पता-*
1.अभियुक्ता निशा देवी पत्नी राहुल प्रसाद निवासी औरंगाबाद सलेमपुर, थाना सलेमपुर, जनपद देवरिया, उम्र करीब 22 वर्ष
2.अभियुक्ता नीतू पत्नी सूरज प्रसाद निवासी औरंगाबाद सलेमपुर, थाना सलेमपुर, जनपद देवरिया, उम्र करीब 25 वर्ष
*बरामदगी विवरण-*
1. अभियुक्ता नीशा उपरोक्त के कब्जे से एक अदद ज्यूतिया पीली धातु बरामद ।
2. अभियुक्ता नीतू उपरोक्त के कब्जे से एक अदद मंगलसूत्र पीली धातु बरामद ।
*गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम-*
1.उ0नि0 नवीन कुमार श्रीवास्तव मय टीम थाना बांसडीहरोड जनपद बलिया।









One Response