चार विलंबित परियोजनाओं पर डीएम सख्त, रोजाना फोटो सहित मांगी रिपोर्ट

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

आईजीआरएस फीडबैक में लापरवाही करने वाले अधिकारियों को डीएम की फटकार, सुधार के निर्देश

पीएम सूर्य घर योजना के प्रचार-प्रसार में तेजी लाएं अधिकारी : डीएम

चार विलंबित परियोजनाओं पर डीएम सख्त, रोजाना फोटो सहित मांगी रिपोर्ट

बलिया। जिलाधिकारी ज्ञानेंद्र सिंह की अध्यक्षता में सोमवार को कलेक्ट्रेट सभागार में जिला स्तरीय अधिकारियों के साथ सीएम डैशबोर्ड एवं आईजीआरएस की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में विभिन्न विभागों की खराब प्रगति और शिकायतों के फीडबैक में लापरवाही पर जिलाधिकारी ने कड़ी नाराजगी जताते हुए संबंधित अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए।

 


आईजीआरएस के फीडबैक की समीक्षा के दौरान विद्युत, समाज कल्याण, दुग्ध, दिव्यांगजन, जिला अस्पताल, डूडा, मनरेगा एवं कृषि विभाग में फीडबैक लेने की स्थिति संतोषजनक नहीं पाई गई। इस पर जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को कड़ी फटकार लगाते हुए निर्देश दिया कि आईजीआरएस फीडबैक की स्थिति किसी भी दशा में 80 प्रतिशत से कम नहीं होनी चाहिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि इस कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। ब्लॉक स्तर पर भी बीडीओ, पंचायत एवं बीईओ द्वारा फीडबैक लेने में लापरवाही सामने आने पर जिलाधिकारी ने डीडीओ को निर्देशित किया कि सभी बीडीओ को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी करें और फीडबैक की स्थिति में सुधार कराते हुए इसे 80 प्रतिशत से ऊपर सुनिश्चित करें।

सीएम डैशबोर्ड की समीक्षा के दौरान पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना की रैंकिंग सी श्रेणी में पाए जाने पर जिलाधिकारी ने नाराजगी जताई। उन्होंने संबंधित विभाग के अधिकारी को निर्देश दिया कि योजना के प्रचार-प्रसार के लिए पंपलेट छपवाकर सभी सरकारी कार्यालयों में उपलब्ध कराएं, ताकि अधिकारी आमजन को योजना की जानकारी दे सकें। साथ ही ब्लॉक स्तर पर ग्राम प्रधानों के साथ बैठक कर योजना के प्रति लोगों को जागरूक करने के निर्देश दिए। वहीं, जननी सुरक्षा योजना की रैंकिंग डी श्रेणी में पाए जाने पर जिलाधिकारी ने कड़ी नाराजगी व्यक्त की।

 

उन्होंने मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ), जिला कार्यक्रम अधिकारी (डीपीओ) एवं बाल विकास परियोजना अधिकारियों (सीडीपीओ) को निर्देश दिया कि घर-घर जाकर महिलाओं को जननी सुरक्षा योजना की जानकारी दें और योजना का लाभ पात्र महिलाओं तक पहुंचाना सुनिश्चित करें। साथ ही चार विलंबित परियोजनाओं की भी समीक्षा की गई। जिलाधिकारी ने संबंधित विभागों के अधिकारियों को निर्देशित किया कि अपनी-अपनी परियोजनाओं की प्रतिदिन निगरानी करें और कार्यों की प्रगति की फोटो सहित दैनिक रिपोर्ट उपलब्ध कराएं। उन्होंने कहा कि विकास कार्यों में अनावश्यक विलंब स्वीकार नहीं किया जाएगा तथा सभी अधिकारी निर्धारित लक्ष्यों के अनुरूप कार्य करना सुनिश्चित करें। बैठक में सीडीओ आलोक कुमार, सिटी मजिस्ट्रेट आसाराम वर्मा, सीएमओ डॉक्टर अभय कुमार एवं जिला स्तरीय अधिकारीगण उपस्थित रहे।

 

 यह भी पढ़ें:-   यूपी बोर्ड परीक्षा 2027: केंद्रों की संख्या में हो सकता है बदलाव, डीएम ने मांगे सुझाव

Share करें

✓ Link copy हो गया!

One Response

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें