आज दिनांक 13.11.2026 को जिलाधिकारी कुशीनगर श्री संजय चौहान तथा पुलिस अधीक्षक कुशीनगर श्री केशव कुमार ने छट घाट का निरीक्षण कर छठ पर्व के लिए की जा रही तैयारियों व व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने घाट की स्वच्छता, सुरक्षा व्यवस्था, रोशनी, जल सुविधा, भीड़ प्रबंधन तथा अन्य आवश्यक इंतजामों की विस्तार से जांच की। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को स्पष्ट दिशा-निर्देश दिए कि छठ पूजा के दौरान श्रद्धालुओं को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो और सभी व्यवस्थाएं सुचारु एवं व्यवस्थित रूप से संचालित हों। सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत रखने तथा स्वच्छता बनाए रखने के विशेष निर्देश भी दिए गए।
*सोशल मीडिया सेल*
*जनपद कुशीनगर*









