बलिया जिले के सभी विकास खण्ड परिसर में रोजगार देने के लिए भर्ती शिविर का आयोजन किया जायेगा। अन्य ब्लॉक के अभ्यर्थी भी इस भर्ती शिविर में शामिल हो सकते हैं

यह भर्ती भारत सरकार के सूक्ष्म लघु उद्योग मंत्रालय द्वारा पारित पसारा एक्ट 2005 के तहत किया जाएगा।
जिलाधिकारी ने बताया कि जनपद के सभी विकास खण्ड मुख्यालयो में एसआईएस इंडिया लि0 के तत्वाधान में बलिया जिले के बेरोजगारों को रोजगार उपलब्ध कराने हेतु तिथिवार शिविर का आयोजन किया जाएगा।
जिसमे विकास खंड परिसर और तिथियां इस प्रकार हैं:- बेल्हरी एवं बांसडीह ब्लॉक में 18 एवं 19 नवंबर 2026, बेरुआरबारी एवं चिलकहर ब्लॉक में 20 एवं 21 नवम्बर 2026, दुबहड़ एवं गड़वार ब्लॉक में 22 एवं 23 नवग्बर 2026. मनियर एवं हनुमानगंज ब्लाक मे 24 एवं 25 नवम्बर 2026, नवानगर एवं नगरा ब्लॉक में 26 एवं 27 नवम्बर 2026, पंदह एवं रसड़ा ब्लॉक में 03 एवं 04 दिसम्बर 2026, सीयर एवं रेवती ब्लाक मे 05 एवं 07 दिसम्बर 2026, मुरलीछपरा एवं सोहांव ब्लॉक में 08 एवं 09 दिसम्बर 2026, बैरिया ब्लॉक में 10 एवं 11 दिसम्बर 2026 को इस भर्ती शिविर का आयोजन किया जाएगा। डिप्टी कमांडेंट रजनीश राय एवं भर्ती अधिकारी सत्येंद्र कुमार ने बताया कि एसआईएस इंडिया लि0 भारत की बहुराष्ट्रीय कम्पनी है, जो सिविल डिफेंस के तहत एनडीआरफ द्वारा ट्रेनिंग सभी प्रशिक्षु को भी दिया जाता है।और सुरक्षा प्रदान करने का कार्य पूरे भारत व विदेशो में कर रही है। इस शिविर में सुरक्षा सैनिक, सुपरवाइजर की नियुक्ति की जाएगी। इसके अलावा उन्होने बताया कि जौनपुर ट्रेनिंग सेंटर सुरक्षा सैनिक एवं सुपरवाइजर पद के लिए शारीरिक माप दण्ड जिसमें लम्बाई 168 सेंमी, सीना 80-85 सेंमी तथा उम्र 19 से 40 के बीच, वजन 56 से ज्यादा 90 से कम तथा योग्यता हाईस्कूल पास होना चाहिए। वही सुपरवाइजर के लिए इंटरमीडिएट पास होना चाहिए और लंबाई 170 सेमी उम्र 19 से 40 वर्ष जो देखने में होनहार हो। ऐसे इच्छुक बेरोजगार युवकों को उत्त निर्धारित तिथियो में अपनी सुविधानुसार संबंधित विकास खण्ड (ब्लॉक परिसर) में निर्धारित तिथिवार शिविर में साक्षात्कार हेतु प्रतिभाग कर सकते है। चयनित अभ्यर्थियों का 350 रु0 पंजीकृत शुल्क लगेगा ओर चयनित अभ्यर्थियों को प्रशिक्षण अथवा ट्रेनिंग के लिए जौनपुर भेजा जायेगा, जहाँ प्रत्येक चयनित एवं इच्छुक उम्मीदवारों को प्रशिक्षण के दौरान एक माह प्रशिक्षण के उपरान्त उन्हें सरकारी एवं गैर सरकारी जगहों के तैनाती स्थलो पर सुरक्षा के कार्य में स्थाई तैनाती की जाएगी। जैसे बनारस में , लखनऊ में प्रसिद्ध होटलों, रेलवे मेट्रो, हॉस्पिटलों, विश्वनाथ मंदिर , दिल्ली, मुंबई, चंडीगढ़, बैंगलोर , नोएडा, गुड़गांव इत्यादि जगहों में तैनात किया जाएगा। जहाँ नौकरी के दौरान पीएफ, ईएसआई, ग्रेच्युटी, सरकारी पेंशन, इंश्योरेंस, की सुविधा मिलेगा । संपर्क नं- 7054726330, 7800406043, 8957008937










One Response