गाजीपुर। जुए में पैसों के विवाद में हुए गोलीकांड में जान गंवाने वाले अजय पासी के परिजनों से मिलने समाजवादी पार्टी के राज्य कार्यकारिणी सदस्य राजकुमार पांडेय उनके गांव पहुंचे। उन्होंने शोकाकुल परिवार से मुलाकात कर ढांढस बंधाया और हर संभव मदद का भरोसा दिया। इस दौरान राजकुमार पांडेय को अपने बीच पाकर परिवार की महिलाएं फूट-फूटकर रोने लगीं। माहौल बेहद भावुक हो गया।

बातचीत के दौरान राजकुमार पांडेय ने प्रदेश सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि सरकार कानून व्यवस्था कायम रखने और अपराधियों पर अंकुश लगाने में पूरी तरह विफल साबित हो रही है। गाजीपुर में लगातार हो रही हत्याएं कानून व्यवस्था की वास्तविक स्थिति को उजागर कर रही हैं। अपराधियों के हौसले बुलंद हैं और आम लोगों में असुरक्षा का माहौल है। उन्होंने प्रदेश सरकार से पीड़ित परिवार को एक करोड़ रुपये की आर्थिक सहायता देने के साथ ही परिवार की दो बच्चियों की शादी का पूरा खर्च उठाने की मांग की। साथ ही शासन-प्रशासन से पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने की अपील की।
मीडिया से बातचीत में उन्होंने कहा कि हम इस दुख की घड़ी में पीड़ित परिवार के साथ खड़े है। वह परिवार को न्याय दिलाने की कानूनी लड़ाई में हर संभव सहयोग करेंगे। इस दौरान बड़ी संख्या में स्थानीय ग्रामीण भी उपस्थित रहे।










One Response