जनपद कुशीनगर में अपराध व अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में आज दिनांक 12.11.2026 को थाना अहिरौली बाजार द्वारा मु0अ0सं0 239/2026 धारा 318(4) बीएनएस से संबंधित 01 पुरुष व 04 महिला सहित 05 नफर अभियुक्तों को गिरफ्तार कर अग्रिम आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।
घटना का संक्षिप्त विवरण-
श्री कृष्णकान्त जांगडे पुत्र विरेन्द्र कुमार जांगडे ग्राम जहडू थाना धौलागढ बैतु कला जिला अलवर राजस्थान द्वारा थाना अहिरौली बाजार पर प्रार्थना पत्र दिया गया कि उनकी शादी फोन से गुड़िया पुत्री नन्दकिशोर निवासीगण लंगडी थाना कोतवाली हाटा जनपद कुशीनगर के साथ तय हुई थी शादी तय होने के उपरान्त कृष्णकान्त जांगडे उपरोक्त मय परिवार अपने माता-पिता व मामा के साथ दिनांक 11.11.2026 को विवाह करने के लिये भैंसही बाजार थाना अहिरौली बाजार जनपद कुशीनगर आये थे। भैंसही बाजार में गुड़िया पुत्री नन्दकिशोर चौहान उम्र करीब 20 वर्ष अपनी माता निर्मला देवी पत्नी नन्दकिशोर व बहन पूजा पुत्री नन्दकिशोर, मामा मिट्ठू चौहान पुत्र रामचन्द्र चौहान पता उपरोक्त व अगुआ अर्चना पत्नी गुड्डू चौहान निवासी धीरजा रोहुआर उजरी थाना भलुअनी जनपद देवरिया के साथ भैसही बाजार में आये और भैंसही बाजार में ही शादी करने के एवज में कृष्णकान्त जांगडे से ठगी करके अभि0गण द्वारा कृष्ण कान्त जांगडे से एक लाख 20 हजार रुपये लिये व करीब 10 हजार रुपये का कपड़ा व श्रृंगार का सामान आदि खरीदवाया। बात चीत होने के बाद जब कृष्णकान्त जांगडा अपने होने वाली पत्नी गुड़िया पुत्री नन्दकिशोर उपरोक्त को सपरिवार लेकर अपने घर जाने के लिये टेम्पु से गोरखपुर चला तो गुड़िया द्वारा टॉयलेट करने का बहाना बनाकर टेम्पू से उतरकर भाग गयी और उनके साथ ठगी की गयी।

पंजीकृत अभियोग-
मु0अ0सं0 239/2026 धारा 318(4) बीएनएस थाना अहिरौली बाजार जनपद कुशीनगर
गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण–
1. मिट्ठू चौहान पुत्र रामचन्द्र चौहान ग्राम महादेव छपरा थाना कोतवाली हाटा जनपद कुशीनगर
2. गुडिया पुत्री नन्दकिशोर चौहान ग्राम लंगडी थाना कोतवाली हाटा जनपद कुशीनगर
3. निर्मला देवी पत्नी नन्दकिशोर ग्राम लंगडी थाना कोतवाली हाटा जनपद कुशीनगर
4. पूजा पुत्री नन्दकिशोर ग्राम लंगडी थाना कोतवाली हाटा जनपद कुशीनगर
5. अर्चना चौहान पत्नी गुड्डू चौहान निवासी धीरजा रोहुआर उजरी थाना भलुअनी जनपद देवरिया
बरामदगी का विवरण-
1. ठगी किया हुआ 70 हजार रुपये नकद
2. 04 अदद साड़ी व एक अदद जिन्स का पैण्ट
गिरफ्तारी व बरामदगी करने वाली टीम-
1. थानाध्यक्ष विनय कुमार मिश्र थाना अहिरौली बाजार जनपद कुशीनगर
2. उ0नि0 श्री अमरनाथ सोनकर थाना अहिरौली बाजार जनपद कुशीनगर
3. उ0नि0 श्री विपिन सिंह थाना अहिरौली बाजार जनपद कुशीनगर
4. हे0का0 श्री पवनेश कुमार पाण्डेय थाना अहिरौली बाजार जनपद कुशीनगर
5. म0हे0का0 मीना देवी थाना अहिरौली बाजार जनपद कुशीनगर
6. म0का0 आसना थाना अहिरौली बाजार जनपद कुशीनगर
7. म0का0 निधि उपाध्याय थाना अहिरौली बाजार जनपद कुशीनगर
8. म0का0 संध्या पटेल थाना अहिरौली बाजार जनपद कुशीनगर
9. म0का0 लक्ष्मी सिंह थाना अहिरौली बाजार जनपद कुशीनगर









