धोखाधड़ी/ठगी कर निकाली गई धनराशि को खाते में कराया गया वापस

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

थाना नरही, जनपद बलिया द्वारा अज्ञात व्यक्ति के द्वारा धोखाधड़ी/ठगी कर निकाली गई धनराशि को होल्ड कराते हुये 51000/- रूपये शिकायतकर्ता/आवेदिका के खाते में कराया गया वापस ।

उल्लेखनीय है कि शिकायतकर्ता/ आवेदिका गायत्री देवी पत्नी जितेन्द्र गुप्ता निवासी बसन्तपुर थाना नरही जनपद बलिया में आकर शिकायत दर्ज करायी गयी, जिसमें शिकायतकर्ता के स्टेट बैंक आफ इण्डिया के खाते से दिनाँक- 09.08.2026 व 10.08.2026 को 60000/- रुपये फर्जी तरीके से धोखा देकर स्थानान्तरण करा लिया गया था, जिसके बाद आवेदिका उपरोक्त ने दिनांक 10.08.2026 को थाना नरही के साईबर हेल्प डेस्क पर शिकायत दर्ज कराई थी।

थाना नरही बलिया द्वारा तत्काल शिकायत को संज्ञान में लेते हुए त्वरित विधिक कार्यवाही की गयी, जिसके फलस्वरूप दिनांक 10.11.2026 को आवेदिका गायत्री देवी उपरोक्त के खाते से फ्राड हुई धनराशि को संदिग्ध बैंक खाते में होल्ड कराते हुए मा0 न्यायालय के आदेश के क्रम में होल्ड धनराशि रुपये- 51000/- को आवेदिका/पीड़िता गायत्री देवी पत्नी जितेन्द्र गुप्ता निवासी बसन्तपुर थाना नरही जनपद बलिया के बैंक खाते में वापस कराया गया । शिकायतकर्ता/आवेदिका द्वारा बलिया पुलिस तथा थाना नरही साइबर पुलिस टीम की प्रशंसा करते हुए आभार व्यक्त किया गया ।

थाना नरही साइबर पुलिस टीम बलिया

1- उ0नि0 श्री अनुपम जायसवाल (साइबर हेल्प डेस्क प्रभारी थाना नरही बलिया)
2- धर्मेन्द्र मौर्या कं0आ0 ग्रेड-बी थाना नरही बलिया
3- का0सुनील यादव (साइबर हेल्प डेस्क थाना नरही बलिया )
4- म0का0 अंकिता (साइबर हेल्प डेस्क थाना नरही बलिया )
5- का0 पिन्टू गुप्ता (साइबर हेल्प डेस्क थाना नरही बलिया)
6- म0का0 निधि मौर्या (साइबर हेल्प डेस्क थाना नरही बलिया)

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें