धोखाधड़ी/ठगी कर निकाली गई कुल दो आवेदकों की धनराशि को होल्ड कराते हुये क्रमश: 3774/- रूपये, व 999.98/- रूपये (कुल 4773.98/- रूपये) कराया गया वापस

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

थाना गड़वार, जनपद बलिया द्वारा अज्ञात व्यक्तियों के द्वारा धोखाधड़ी/ठगी कर निकाली गई कुल दो आवेदकों की धनराशि को होल्ड कराते हुये क्रमश: 3774/- रूपये, व 999.98/- रूपये (कुल 4773.98/- रूपये) कराया गया वापस

 

उल्लेखनीय है कि शिकायतकर्ती शिवानी सिंह पुत्री मनोज कुमार सिंह निवासी ग्राम सिकरिया कला थाना गड़वार जनपद बलिया व शिकायतकर्ता सोनू कुमार गुप्ता पुत्र रामनाथ गुप्ता निवासी रतसर कला थाना गड़वार जनपद बलिया ने आकर शिकायत दर्ज करायी थी, जिसमें शिकायतकर्ता शिवानी सिंह पुत्री मनोज कुमार सिंह के यूनियन बैंक आँफ इंड़िया के खाते से दिनाँक-03.09.2026 को व शिकायतकर्ता सोनू कुमार गुप्ता पुत्र रामनाथ गुप्ता के स्टेट बैंक आफ इंड़िया के खाते से दिनांक 07.05.2026 को फर्जी तरीके से धोखा देकर साइबर फ्राड हुआ था।


थाना गड़वार बलिया द्वारा तत्काल शिकायत को संज्ञान मे लेते हुए त्वरित विधिक कार्यवाही की गयी, जिसके फलस्वरूप दिनाँक-10.11.2026 को शिकायतकर्ता रामजीत कुमार वर्मा के इंडियन बैंक के खाते से फ्राड हुए 3774/- रूपये व शिकायतकर्ता सावंत सैनी के यूनियन बैंक आँफ इण्डिया के खाते से फ्राड हुए रूपये में से क्रमशः 999.98/- रूपये एम.आर.एम. पोर्टल के माध्यम से वापस कराया गया। शिकायतकर्ताओं द्वारा बलिया पुलिस तथा थाना गड़वार बलिया की प्रशंसा करते हुए आभार व्यक्त किया गया ।

थाना गड़वार पुलिस टीम बलिया-
1.उ0नि0 श्री अब्दुल हफीज ( साइबर प्रभारी थाना गड़वार बलिया )
2.हे0का0 भीम कुमार (कम्प्यूटर आपरेटर थाना गड़वार बलिया)
3.आरक्षी विवेक कुमार यादव (साइबर हेल्प डेस्क थाना गड़वार बलिया )
4.आरक्षी विक्रम तिवारी (साइबर हेल्प डेस्क थाना गड़वार बलिया)
5.आरक्षी अभय सिंह (साइबर हेल्प डेस्क थाना गड़वार बलिया)
6.म0आ0 जया तिवारी (साइबर हेल्प डेस्क थाना गड़वार बलिया)

Share करें

✓ Link copy हो गया!

One Response

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें