खिलाड़ियों (आरक्षी/महिला आरक्षी) को प्रशस्ति पत्र देकर किया गया सम्मानित

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

पुलिस अधीक्षक बलिया डॉ0 ईरज राजा द्वारा 74वीं उ0प्र0 पुलिस वार्षिक एथलेटिक्स क्लस्टर में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले बलिया पुलिस के खिलाड़ियों (आरक्षी/महिला आरक्षी) को प्रशस्ति पत्र देकर किया गया सम्मानित ।

श्रीमान् पुलिस अधीक्षक बलिया डॉ0 ईरज राजा द्वारा 74वीं उ0प्र0 पुलिस वार्षिक एथलेटिक्स क्लस्टर-2026 में वाराणसी जोन की ओर से प्रतिभाग कर शानदार प्रदर्शन करने वाले पुलिस खिलाड़ियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित व प्रोत्साहित किया गया।
यह प्रतियोगिता दिनांक 27.10.2026 से 31.10.2026 तक 35वीं वाहिनी पीएसी लखनऊ में आयोजित की गई थी, जिसमें बलिया जिले में तैनात आरक्षी एवं महिला आरक्षियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन कर जनपद व वाराणसी जोन का नाम रोशन किया ।

• म0आरक्षी रिया उपाध्याय (थाना हल्दी): हेप्टाथलान स्पर्धा में द्वितीय स्थान (सिल्वर मेडल) प्राप्त किया।
• म0आरक्षी शैली कुशवाहा (थाना गड़वार): 400 मीटर मिक्स रिले में रजत पदक (सिल्वर मेडल) एवं 400 मीटर रिले में कांस्य पदक प्राप्त किया।
• म0आरक्षी राजनन्दनी (थाना गडवार): 400 मीटर रिले में कांस्य पदक प्राप्त किया।
• आरक्षी दीपक यादव (थाना गडवार): 400 मीटर मिक्स रिले में रजत पदक (सिल्वर मेडल) एवं 400 मीटर रिले में कांस्य पदक प्राप्त किया।

पुलिस अधीक्षक महोदय ने सभी खिलाड़ियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए आगामी ‘ऑल इंडिया पुलिस’ ट्रायल व प्रतियोगिताओं में और भी बेहतर प्रदर्शन हेतु प्रोत्साहित किया।

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें