उल्लेखनीय है कि शिकायतकर्ता रामजीत कुमार वर्मा पुत्र गुलाब चन्द वर्मा निवासी ग्राम धरमनपुर पोस्ट गड़वार थाना गड़वार जनपद बलिया, व शिकायतकर्ता सावंत सैनी पुत्र गुड्डू सैनी निवासी गोविंदपुर थाना गड़वार जनपद बलिया ने आकर शिकायत दर्ज करायी थी, जिसमें शिकायतकर्ता रामजीत कुमार वर्मा के इंडियन बैंक के खाते से दिनाँक-12.10.2026 को व शिकायतकर्ता सावंत सैनी के यूनियन बैंक आँफ इंडिया के खाते से दिनांक 30.09.2026 को फर्जी तरीके से धोखा देकर साइबर फ्राड हुआ था।

थानाध्यक्ष गड़वार हितेश कुमार के कुशल नेतृत्व में थाना गड़वार बलिया द्वारा तत्काल शिकायत को संज्ञान मे लेते हुए त्वरित विधिक कार्यवाही की गयी, जिसके फलस्वरूप दिनाँक-08.11.2026 को शिकायतकर्ता रामजीत कुमार वर्मा के इंडियन बैंक के खाते से फ्राड हुए 14,500/- रूपये व शिकायतकर्ता सावंत सैनी के यूनियन बैंक आँफ इण्डिया के खाते से फ्राड हुए रूपये में से क्रमशः 2,000/- रूपये एम.आर.एम. पोर्टल के माध्यम से वापस कराया गया। शिकायतकर्ताओं द्वारा बलिया पुलिस तथा थाना गड़वार बलिया की प्रशंसा करते हुए आभार व्यक्त किया गया ।
थाना गड़वार पुलिस टीम बलिया-
1.उ0नि0 श्री अब्दुल हफीज साइबर प्रभारी थाना गड़वार बलिया मय टीम
थाना गड़वार साइबर टीम के द्वारा साइबर अपराध से बचाव हेतु शिकायतकर्ताओं को दिए गये आवश्यक सुझाव-
साइबर ठगी होने पर तत्काल हेल्पलाइन नंबर-1930 अथवा www.cybercrime.gov.in पर शिकायत दर्ज करें।
किसी भी प्रकार की साइबर धोखाधड़ी की सूचना तत्काल निकटतम थाना अथवा साइबर हेल्प डेस्क को दें।
किसी भी अज्ञात व्यक्ति को OTP, ATM PIN, CVV, UPI PIN अथवा बैंक संबंधी गोपनीय जानकारी साझा न करें।
सरकारी योजना, इनाम, लॉटरी अथवा सहायता राशि के नाम पर आने वाले कॉल/मैसेज से सतर्क रहें।
बैंक अथवा सरकारी विभाग कभी भी फोन पर OTP या बैंक विवरण नहीं मांगते हैं।
किसी भी संदिग्ध लिंक पर क्लिक न करें तथा केवल विश्वसनीय ऐप ही डाउनलोड करें।








