हनुमानगंज के पटाखा बाजार में पहुंचे डीएम, सुरक्षा इंतजामों का लिया जायजा
पटाखा दुकानों में अग्निशमन यंत्रों की डीएम ने जांची व्यवस्था
डीएम ने पटाखा दुकानदारों को किया सतर्क, आग से बचाव के दिए निर्देश
बलिया। दीपावली के शुभ अवसर पर हनुमानगंज में लगाई गई पटाखों की दुकानों का शनिवार को जिलाधिकारी ज्ञानेंद्र सिंह ने औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने दुकानों पर की गई सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया और अग्निशमन से संबंधित इंतजामों की जानकारी ली। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने एक-एक कर सभी पटाखा दुकानों पर पहुंचकर अग्निशमन यंत्रों को देखा। साथ ही दुकानदारों से अग्निशमन यंत्र चलाने की जानकारी भी ली। उन्होंने दुकानदारों को सुरक्षा के प्रति सतर्क रहने और किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए तैयार रहने के निर्देश दिए।

जिलाधिकारी ने सभी दुकानदारों से अपील की कि यदि किसी दुकान या आसपास आग लगने की घटना होती है तो सभी दुकानदार तत्काल अपने अग्निशमन यंत्र लेकर मौके पर पहुंचें और आग बुझाने में एक-दूसरे का सहयोग करें। उन्होंने कहा कि दीपावली के दौरान सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखना सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है।
पराली जलाने से बचें किसान, पर्यावरण संरक्षण में निभाएं अपनी भागीदारी : डीएम








