बच्चों ने रंगोली बनाकर सबका ध्यान अपनी ओर आकर्षित किया –

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

स्थानीय यूनिक मांटेसरी जू०हाई स्कूल बांसडीह, बलिया के प्रांगण में विद्यालय के छात्र/छात्राओं ने विभिन्न प्रकार की रंगोली बनाकर समाज में ज्वलंत एवं संवेदनशील मुद्दों की तरफ सबका ध्यान खींचा। कक्षा -9 के छात्र/छात्राओं ने हाल ही में हुए जबलपुर नौका दुर्घटना में मां बेटे के संघर्षों को उकेर कर सबको भाव-विभोर एवं द्रवित कर दिया। वहीं कक्षा-10 के छात्र -छात्राओं ने बेटियों के साथ होने वाले अन्याय व भेदभाव को रंगोली में बनाकर सबका ध्यान खींचा।कक्षा -5,6,7,8 के छात्र -छात्राओं ने पर्यावरण,नारी सशक्तिकरण,बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ , यातायात के नियमों, भारत के राष्ट्रीय प्रतीकों इत्यादि की रंगोली बनाकर सबको आश्चर्यचकित कर दिया।


उक्त रंगोलियों के अवलोकन हेतु पधारे नगर के वरिष्ठ सेवानिवृत्त अध्यापक श्री सरयू प्रसाद जी, सेवानिवृत्त सेन्ट्रल नाजीर डॉ० कुमार विनोद जी, नगर के प्रतिष्ठित व्यवसायी अनिल तिवारी जी
आदि ने अवलोकन कर रंगोली बनाने वाले छात्र -छात्राओं को प्रथम, द्वितीय, तृतीय एवं सांत्वना पुरस्कार से सम्मानित किया। उक्त रंगोलियों के बारे में विस्तृत जानकारी लेते हुए अतिथिगण भावुक एवं आश्चर्यचकित रह गए। इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य पवन तिवारी ने बताया कि विद्यालय का उद्देश्य बच्चों में धार्मिक, सामाजिक, सांस्कृतिक भावनाओं का निर्माण करना है।

 


अंत में विद्यालय के पैनल कमेटी के सदस्य अनिल गुप्ता ने सभी अतिथियों का आभार व्यक्त करते हुए अंगवस्त्रम से सम्मानित किया।
रंगोली कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र -छात्राओं सहित अजित कुमार सिंह, सूरज सिंह,अनीश, दिनेश कन्नौजिया, प्रिया गुप्ता, आंचल, शाहीन,अनामिका, संजय यादव, चन्द्रशेखर यादव,शारदा नन्द मिश्रा, अनिल पाण्डेय, अमित वर्मा,खैरूद्दीन, अक्षय वर्मा, मनोज पाण्डेय,
संतोष वर्मा, शिवनाथ भारती सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का संचालन प्रदीप सिंह ने किया।

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें