गैर-इरादतन हत्या से सम्बन्धित 04 नफर वांछित अभियुक्तगण गिरफ्तार ।

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

थाना बैरिया जनपद बलिया पुलिस द्वारा गैर-इरादतन हत्या से सम्बन्धित 04 नफर वांछित अभियुक्तगण गिरफ्तार ।

घटना का संक्षिप्त विवरण-
दिनांक 06.11.2026 को वादी मुकदमा द्वारा वादी की बहु व नाती के निर्माणाधीन ग्रीनफिल्ड एक्सप्रेसवे ग्राम दयाछपरा पर रास्ता पार करते समय गलत साइड से एक मोटरसाइकिल जिसका नम्बर UP60BM2976, पर चार लोग सवार थे, जो कि बहुत तेजी से गाड़ी चला रहे थे, इनके द्वारा उक्त वाहन को तेजी से चलाते हुए वादी के नाती सिद्धार्थ उम्र करीब 06 वर्ष को जोरदार टक्कर मार देना, जिससे वादी के नाती की मौके पर ही मृत्यु हो जाने के सम्बन्ध में स्थानीय पर एक किता प्रार्थना पत्र प्रस्तुत किया गया, जिसके आधार पर थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 337/2026 धारा 105/281/3(5) BNS पंजीकृत किया गया, विवेचना के क्रम में-

 

आज दिनांक 07.11.2026 को उ0नि0 श्री प्रदीप कुमार मय हमराह पुलिस टीम के साथ देखभाल क्षेत्र व चेकिंग संदिग्ध व्यक्ति/वाहन में बैरिया तिराहे पर मौजूद थे कि मुखबीर की सूचना पर मुकदमा उपरोक्त से सम्बन्धित अभियुक्तगणों के बारे में वार्ता कर रहे थे कि मुखबीर खास की सूचना पर मुकदमा उपरोक्त से संबधित नामजद 04 नफर अभियुक्तगण 1.करन पुत्र विमलेश रजक निवासी धतुरी टोला थाना दोकटी बलिया उम्र करीब 22 वर्ष, 2.गुलशन भारती पुत्र प्रमोद राम उम्र करीब 19 वर्ष, 3.सूरज रजक पुत्र सीताराम रजक उम्र करीब 22 वर्ष, 4.संतोष रजक पुत्र शिवजी रजक उम्र करीब 19 वर्ष निवासीगण कुसौरीकला थाना सहतवार जनपद बलिया को सीएचसी सोनबरसा NH- 31 के पास से गिरफ्तार किया गया, गिरफ्तार उपरोक्त अभियुक्त के विरद्ध नियमानुसार आवश्यक विधिक कार्यवाही पूर्ण करते हुए माननीय न्यायालय रवाना किया जा रहा है ।

पंजीकृत अभियोग-
1. मु0अ0सं0 337/26 धारा 105/281/3(5) BNS थाना बैरिया जनपद बलिया ।

गिरफ्तार अभियुक्तगण का नाम व पता
1.करन पुत्र विमलेश रजक, उम्र करीब 22 वर्ष, निवासी धतुरी टोला थाना दोकटी बलिया ।
2.गुलशन भारती पुत्र प्रमोद राम, उम्र करीब 19 वर्ष निवासी कुसौरीकला थाना सहतवार जनपद बलिया ।
3.सूरज रजक पुत्र सीताराम रजक, उम्र करीब 22 वर्ष निवासी कुसौरीकला थाना सहतवार जनपद बलिया ।
4.संतोष रजक पुत्र शिवजी रजक, उम्र करीब 19 वर्ष निवासी कुसौरीकला थाना सहतवार जनपद बलिया ।

गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम-
1.उ0नि0 श्री प्रदीप कुमार मय पुलिस टीम थाना बैरिया जनपद बलिया

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें