उल्लेखनीय है कि दिनांक 03.11.2026 को वादिनी मुकदमा द्वारा स्वयं के घर से अज्ञात चोर द्वारा घर का ताला तोड़कर आलमारी मे रखे सोने का हार अंगुठी , मंगलसुत्र व अन्य आभुषण चुरा ले जाने के सम्बन्ध थाना स्थानीय पर प्रार्थना पत्र प्रस्तुत किया गया, जिसके आधार पर थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 333/2026 धारा 305(A) BNS पंजीकृत किया गया । विवेचना के क्रम में दिनांक 03.11.2026 को उ0नि0 श्री मुकेश कुमार मय हमराह पुलिस टीम के साथ रात्रि गश्त व चेकिंग संदिग्ध व्यक्ति/वाहन में बैरिया तिराहे पर मौजूद थे कि मुखबीर की सूचना पर मुकदमा उपरोक्त से सम्बन्धित चोर/अभियुक्त विकास पाण्डेय पुत्र राजकुमार पाण्डेय निवासी गोविन्दपुर थाना बैरिया जनपद बलिया उम्र 19 वर्ष को चिरैया मोड़ से समय 01.30 बजे हिरासत पुलिस में लिया गया गया जिसके कब्जे/निशानदेही पर चोरी के 03 अदद अंगूठी, 1 अदद गले का हार, 01 अदद मंगल सूत्र को बरामद किया गया । बरामदगी के आधार पर धारा 317(2) बीएनएस की बढ़ोत्तरी की गयी । अभियुक्त के विरूद्ध नियमानुसार आवश्यक कार्यवाही करते हुए माननीय न्यायालय भेजा गया ।

पूछताछ विवरण- पूछताछ पर अभियुक्त ने बताया कि मैं कस्बा बैरिया पश्चिम टोला की रहने वाली वादिनी मुकदमा की पुत्री के कोचिंग मे पढ़ता हूं, मैंने कई पर उसे अपने सहेलियों से बात करते हुए सुना था कि मेरे मम्मी के पास जो हार है वह काफी अच्छा है, यह सुनकर मेरे मन मे लालच आ गया था कि मैने उसका पीछा कर उसका घर पता किया तथा जब एक दिन वह अपने कोचिंग मे अपने सहेलियों से बात कर रही थी कि दिनांक 02.11.2026 को मैं अपने मम्मी के साथ थावे वाली माता गोपालगंज घूमने जाऊगी फिर मैने दिनांक 02.11.2026 को जब वे लोग घर से चले गये तो मैंने इसका फायदा उठाकर दिन में ही घर का ताला तोड़कर उसके माँ का गले का हार 03 अंगूठी तथा मंगलसूत्र चुरा लिया।
पंजीकृत अभियोग-
1. मु0अ0सं0 333/26 धारा 305(a), बढ़ोत्तरी धारा- 317(2) BNS थाना बैरिया जनपद बलिया
गिरफ्तार अभियुक्त का नाम पता –
1. विकास पाण्डेय पुत्र राजकुमार पाण्डेय निवासी गोविन्दपुर थाना बैरिया जनपद बलिया
आपराधिक इतिहास अभियुक्त
1.मु0अ0सं0 207/23 धारा 379, 411 भा.द.वि. थाना बैरिया जनपद बलिया
बरामदगी का विवरणः-
1. 03 अदद अंगूठी पीली धातु
2. 01 अदद गले का हार पीली धातु
3. 01 अदद मंगल सूत्र पीली धातु








