घटना का विवरण- उल्लेखनीय है कि वादी मुकदमा श्री मनोज कुमार पुत्र स्व0 अवध बिहारी सिंह निवासी ग्राम बराढ़ी पोस्ट भदवर थाना खड़ाबगेन गोला जनपद बक्सर बिहार के द्वारा लिखित तहरीर दिया गया कि उनकी मोटर साइकिल अपाचे नं0 BR 44 U 0816 जो दिनांक 01.11.2026 को सरयां उजियार में चोरी हो गयी है । इस सूचना पर थाना नरही द्वारा मु0अ0सं0 195/26 धारा 303(2) BNS बनाम अज्ञात चोर पंजीकृत किया गया था ।
उक्त घटना के अनावरण हेतु नरही पुलिस टीम द्वारा सार्थक प्रयास किया जा रहा था कि उपरोक्त चोरी गयी मोटरसाइकिल के सम्बन्ध में मुखबिरी सूचना पर सरायकोटा से रामगढ़ की तरफ जाने वाले नहर के किनारे वाले मार्ग से अभियुक्तगण 1.चन्दन यादव पुत्र स्व0 रमेश यादव उम्र करीब 35 वर्ष 2.अजय कुमार चौधरी पुत्र स्व0 केशव चौधरी उम्र करीब 20 वर्ष 3.भुवर कुमार पुत्र श्री प्रसाद चौधरी उम्र करीब 19 वर्ष 4.आदित्य कुमार पुत्र श्री गोपाल चौधरी उम्र करीब 18 वर्ष निवासीगण ग्राम नसिरपुर मठ थाना नरही जनपद बलिया को समय करीब 11.45 बजे हिरासत पुलिस में लिया गया, जिनके कब्जे से चोरी की गयी 01 अदद अपाचे मो0सा0 रजि0 नं0 BR 44 U 0816 बरामद हुई । थाना स्थानीय द्वारा विधिक कार्यवाही पूर्ण कर अभियुक्तों का चालान मा0 न्यायालय किया गया।

अनावरितअभियोग-
1. मु0अ0सं0 195/26 धारा 303(2), 317(2) बीएनएस थाना नरही, बलिया
गिरफ्तार अभियुक्त-
1. चन्दन यादव पुत्र स्व0 रमेश यादव निवासी ग्राम नसिरपुर मठ थाना नरही बलिया उम्र करीब 35 वर्ष
2. अजय कुमार चौधरी पुत्र स्व0 केशव चौधरी निवासी ग्राम नसिरपुर मठ थाना नरही बलिया उम्र करीब 20 वर्ष
3. भुवर कुमार पुत्र श्री प्रसाद चौधरी निवासी ग्राम नसिरपुर मठ थाना नरही बलिया उम्र करीब 19 वर्ष
4. आदित्य कुमार पुत्र श्री गोपाल चौधरी निवासी ग्राम नसिरपुर मठ थाना नरही बलिया उम्र करीब 18 वर्ष
बरामदगी–
1. 01 अदद अपाची नं0 BR44U0816 (चोरी की गयी)
गिरफ्तारी/बरामदगी करने वाली पुलिस टीम –
1. उ०नि० शशांक पाण्डेय थाना नरही जनपद बलिया मय फोर्स
चार साल तक ब्याज मुक्त मिलेगा पांच लाख का लोन, युवाओं को उद्यमी बनाने की पहल








