मोबाइल टावर से केबल चोरी करते हुए एक अभियुक्त को रंगेहाथ गिरफ्तार

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

थाना बांसडीह पुलिस एवं आमजन के सहयोग से मोबाइल टावर से केबल चोरी करते हुए एक अभियुक्त को रंगेहाथ गिरफ्तार कर चोरी का 24 मीटर केबल, मोबाइल फोन व घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल बरामद ।

दिनांक 01.11.2026 को वादी मुकदमा श्री सुशील कुमार सिंह पुत्र श्री हरिनारायण सिंह निवासी मुडेरा, थाना रसड़ा, जनपद बलिया, वर्तमान पता इण्डस टावर केवरा, थाना बांसडीह, जनपद बलिया द्वारा थाना बांसडीह पर लिखित तहरीर दी गई कि दिनांक 01.11.2026 को समय लगभग 14.00 बजे एक व्यक्ति द्वारा केवरा स्थित इण्डस टावर (In-1098765) के अंदर घुसकर पावर केबल काटकर चोरी कर ले जाने का प्रयास किया जा रहा था।

इसी दौरान वादी द्वारा शोर मचाने पर स्थानीय सहयोगियों की मदद से उक्त व्यक्ति को मौके पर ही पकड़ लिया गया। पकड़े गए व्यक्ति के कब्जे से चोरी किया गया लगभग 24 मीटर पावर केबल, जिसकी अनुमानित कीमत करीब 21,000 रुपये है, बरामद किया गया । साथ ही उसकी तलाशी लेने पर एक अदद मोबाइल फोन तथा घटना में प्रयुक्त एक अदद मोटरसाइकिल संख्या UP 60 AL 4093 बरामद हुई । उक्त घटना के संबंध में वादी की लिखित तहरीर के आधार पर थाना बांसडीह पर मु0अ0सं0-0336/2026, धारा 303(2) बीएनएस के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया। पुलिस द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए मौके से पकड़े गए अभियुक्त नदीम अख्तर पुत्र अजाबुद्दीन अंसारी निवासी एकवारी खास, थाना फेफना, जनपद बलिया को गिरफ्तार कर आवश्यक विधिक कार्यवाही करते हुए माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया। प्रकरण में अग्रिम वैधानिक कार्यवाही प्रचलित है।

 

पंजीकृत अभियोग-

1. मु0अ0सं0-0336/2026, धारा 303(2) बीएनएस, थाना बांसडीह, जनपद बलिया

गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण-
1. नदीम अख्तर पुत्र अजाबुद्दीन अंसारी निवासी- एकवारी खास, थाना फेफना, जनपद बलिया उम्र- करीब 27 वर्ष।

बरामदगी का विवरण-
1. चोरी किया गया लगभग 24 मीटर पावर केबल (अनुमानित कीमत करीब 21,000 रुपये)
2. एक अदद OPPO मोबाइल फोन
3. घटना में प्रयुक्त एक अदद मोटरसाइकिल संख्या UP 60 AL 4093

 

पच्चीस हजारी इनामिया व्यक्ति को किया गया गिरफ्तार

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें