घटना का संक्षिप्त विवरण–
दुबहड़ पर वादी मुकदमा दिलीप प्रसाद पुत्र शत्रुघ्न प्रसाद साकिन उग्रसेनपुर, ओझा कछुआ थाना दुबहड़ ,जनपद बलिया द्वारा प्रार्थना पत्र दिया गया कि
दिनांक 07.10.2026 को रात करीब 09 बजे मेरी पत्नी संजू देवी के साथ मेरी माँ गंगोत्री देवी पत्नी स्व0 शत्रुध्न प्रसाद के साथ किसी बात को लेकर झगड़ा हो रहा था और मेरी माँ मेरी पत्नी को भद्दी-भद्दी गालियाँ दे रही थी तभी मैंने उन्हे गाली देने से मना किया उसी पर वो नाराज हो कर मेरी माँ गंगोत्री ने मेरे ही गांव के रहने वाले अभियुक्तगण 1. सुनील यादव उर्फ बाघा 2. श्यामरथी देवी 3. शम्भू वर्मा 4. विनय प्रसाद को बुलाकर सभी एक राय होकर अपने-अपने हाथ मे डण्डा व राड ( लोहे का ) लेकर दौड़ते हुए मेरे घर में घुस गये एवं जान से मारने की नियत से भद्दी भद्दी गालियाँ देते हुए विनय ने मेरी पत्नी के सिर पर मार दिया जिससे वो गिरकर बेहोस हो गयी । मेरी पत्नी की स्थिति काफी नाजुक होने के कारण मै सीधे एम्बुलेन्स के माध्यम से जान बचाने के लिए तुरन्त सदर अस्पताल बलिया ले गया जहाँ डाक्टरों ने हालत ज्यादे खराब देखकर ट्रामा सेन्टर वाराणसी के लिए रेफर कर दिया । इस सूचना पर थाना दुबहड़ पर सुसंगत धाराओं में मुकदमा पंजीकृत किया गया था, जिसमें विवेचनात्मक कार्यवाही के क्रम में-

आज दिनांक 02.11.2026 को मु0अ0सं0-115/26 धारा 109(1)/ 191(2)/115(2)/352/ 351(3)/333 BNS से संबंधित 01 नफर वांछित अभियुक्त विनय प्रसाद पुत्र शत्रुघ्न प्रसाद सिंह नि0 ओझा कछुआ थाना दुबहड़ जिला बलिया को ओझा कछुआ ग्रीन फिल्ड ओवरब्रिज के पास से गिरफ्तार किया गया । अभियुक्त को विधिक कार्यवाही पूर्ण करते हुए मा0 न्यायालय रवाना किया गया ।
पंजीकृत अभियोग-
1. मु0अ0सं0-115/26 धारा 109(1), 191(2), 115(2), 352, 351(3), 333 बीएनएस थाना दुबहड़ बलिया ।
गिरफ्तार अभियुक्त –
1. विनय प्रसाद पुत्र शत्रुघ्न प्रसाद सिंह नि0 ओझा कछुआ थाना दुबहड़ जिला बलिया उम्र 24 वर्ष
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम-
1. उ0नि0 संजय कुमार यादव मय फोर्स थाना दुबहड़, बलिया









