जानलेवा हमला करने से सम्बन्धित 03 नफर अभियुक्तों को किया गया गिरफ्तार

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

घटना का विवरण-

थाना सहतवार पर वादी मुकदमा द्वारा प्रार्थना पत्र दिया गया कि मेरे घर के पास त्रिपाल से बनी झुग्गु-झोपड़ी में मेरे बड़े भाई की भैंस बांधी गयी थी, जिसको मेरे ही गांव के राजेश वर्मा पुत्र जवाहिर वर्मा, अरविन्द वर्मा, मुन्ना वर्मा, मनोज वर्मा व कुछ महिलाएं आकर तोड़ फोड़ करते हुए गाली देने लगे और जान से मारने की धमकी देने लगे, मना करने पर हमारे बड़े भाई, भतीजा, मेरा लड़का, भाभी और मुझे जान से मारने की नियत से एक जुट होकर लाठी डंडा आदि से मारने पीटने लगे, सभी लोग घायल हो गये । इस तहरीर के आधार पर मु0अ0सं0 220/2026 धारा 3(5), 109(1), 115(2), 324(2), 352, 351(3), BNS पंजीकृत कर विवेचात्मक कार्यवाही के क्रम में-

 

आज दिनांक 31.10.2026 को थाना सहतवार पुलिस टीम के उ0नि0 साहब यादव मय हमराह पुलिस टीम के साथ क्षेत्र में देखभाल, शांति व्यवस्था, पेंडिंग विवेचना एवं वांछित/वारंटी अभियुक्तों में मामूर थे कि मुखबिर की सूचना पर मुकदमा उपरोक्त से सम्बन्धित अभियुक्तगण 1. राजेश वर्मा पुत्र जवाहिर वर्मा उम्र करीब 32 वर्ष 2.मुन्ना वर्मा पुत्र सुरेश वर्मा उम्र करीब 45 वर्ष 3. अरविन्द वर्मा पुत्र सुरेश वर्मा उम्र करीब 38 वर्ष निवासीगण कुशहर थाना सहतवार जनपद बलिया को जीन बाबा मन्दिर परिसर के पास से समय करीब 09.50 बजे गिरफ्तार किया गया। जिनके कब्जे/निशानदेही पर मारपीट में प्रयुक्त 03 अदद लाठी/डण्डा बरामद कर गिरफ्तार अभियुक्तों के विरुद्ध नियमानुसार कार्यवाही करते हुए माननीय न्यायालय भेजा गया ।

सम्बन्धित अभियोग

1. मु0अ0सं0 220/2026 धारा 3(5), 109(1), 115(2), 324(2), 352, 351(3), BNS थाना सहतवार जनपद बलिया।

 

गिरफ्तार अभियुक्तगण का नाम व पता

1. राजेश वर्मा पुत्र जवाहिर वर्मा निवासी कुशहर, थाना सहतवार, जनपद बलिया ।
2. मुन्ना वर्मा पुत्र सुरेश वर्मा निवासी कुशहर, थाना सहतवार, जनपद बलिया ।
3. अरविन्द वर्मा पुत्र सुरेश वर्मा निवासी कुशहर थाना सहतवार जनपद बलिया ।

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें