दशहरा के दिन ई-रिक्शा चोरी की घटना का किया गया सफल अनावरण

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

 दो व्यक्ति की गिरफ्तार करते हुए, कब्जे से चोरी किया हुआ ई-रिक्शा  बरामद

घटना का विवरण-

दिनांक 28.10.26 को वादी मुकदमा विक्रम चौहान पुत्र नत्थु चौहान निवासी हरपुर पुरानी बस्ती थाना-कोतवाली जनपद-बलिया द्वारा थाना कोतवाली में लिखित प्रार्थना पत्र दिया गया कि मैं प्रार्थी अपने पूरे परिवार के साथ दि0-20-10-2026 की शाम करीब 06.00 बजे दशहरा मेला घूमने के लिए अपने ई-रिक्शा UP 60 BT 8145 चेचिस नं0-M38SEAPB24B064552 से रामलीला मैदान गया था। मैंने अपने गाड़ी रामलीला मैदान के पीछे वाले गेट के पास खड़ी की थी जब मैं मेला घूम कर आया तो देखा तो मेरा ई-रिक्शा किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा चुरा लिया गया था। मैंने अपनी गाड़ी खोजने का बहुत प्रयास किया गया। लेकिन मेरी गाड़ी का कुछ पता नहीं चल पाया। आज दिनांक-28.10.2026 को मुझे पता चला कि मेरी गाड़ी नीरज बिन्द पुत्र जगमोहन बिन्द निवासी बहेरी के द्वारा चुराई गई है, तब मैं आज श्रीमान् के यहाँ प्रार्थना पत्र लेकर आया हूँ। अतः महोदय से निवेदन है कि मेरी गाड़ी खोजने तथा चुराने वाले के खिलाफ FIR लिखकर कानूनी कार्यवाही करने की कृपा करें ।

उक्त सूचना पर थाना कोतवाली द्वारा मुकदमा पंजीकृत कर विवेचना के क्रम में चोरी हुए ई-रिक्शा की खोज बीन की जा रही थी कि आज दिनांक 29.10.2026 थाना कोतवाली पुलिस टीम के उप निरीक्षक अजय कुमार चौकी प्रभारी जापलिनगंज मय फोर्स द्वारा मुखबिरी सूचना पर मु0अ0सं0-434/2026 धारा 303(2),317(2) बीएनएस से संबंधित 02 नफर अभियुक्तगण 1. नीरज पुत्र जगमोहन बिन्द निवासी बहेरी थाना कोतवाली जनपद बलिया उम्र 23 वर्ष को रेलवे स्टेशन बलिया सर्कुलेटिंग एरिया से समय करीब 03.10 बजे रात्रि में एवं 2. जुम्मन पुत्र स्व0 ईशराईल निवासी सिकरिया खुर्द थाना गडवार जनपद बलिया हा0 मु0 जुम्मन कबाडी की दुकान बहदग्राम शिवरामपुर चट्टी थाना बांसडीह जनपद बलिया उम्र करीब 50 वर्ष को शिवरामपुर चट्टी थाना बांसडीह से समय करीब 04.10 बजे रात्रि में गिरफ्तार किया गया । अभियुक्तगणों की निशानदेही पर शिवरामपुर चट्टी (कबाड़ी की दुकान) से ही चोरी किया हुआ ई-रिक्शा बाडी, बिक्री का व कटी हुयी मेन चेचिस जिस पर चेचिस नं0 अंकित है, तथा 01 अदद मोटर, 01 अदद सामने का शीशा, 02 अदद कटी छतरी, एक अदद कटा हुआ पीछे का स्टैण्ड बरामद हुआ ।

नोट- उक्त ई-रिक्शा को चुराकर अभियुक्त नीरज द्वारा थाना बांसडीह अंतर्गत शिवरामपुर में ले जाकर कबाड़ी वाले जुम्मन को बेच दिया गया था ।

थाना स्थानीय द्वारा गिरफ्तार अभियुक्तों के विरूद्ध विधिक कार्यवाही पूर्ण कर मा0 न्यायालय रवाना किया गया।अपहरण व दुष्कर्म से सम्बन्धित 01 नफर अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें