बलिया कोषागार परिसर और पेंशनर्स आनंद उपवन में हाईमास्ट लाइट लगाने की पहल, भूमि पूजन के साथ कार्य का शुभारंभ

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

बलिया। जनपद में अपने रचनात्मक कार्यों और जनहितकारी पहलों से अलग पहचान बनाने वाले वरिष्ठ कोषाधिकारी आनंद दुबे की पहल पर कोषागार विभाग परिसर एवं पेंशनर्स आनंद उपवन में हाईमास्ट लाइट लगाने के कार्य का शुभारंभ विधि-विधान के साथ भूमि पूजन कर किया गया। इस अवसर पर सैकड़ों पेंशनर्स, कर्मचारी और अधिकारी मौजूद रहे।

कार्यक्रम में बर्मेश्वर नाथ पांडेय, धर्मनाथ सिंह, अनिल पांडेय, राघवेंद्र सिन्हा, रमाशंकर पांडेय और हरेंद्र सिंह सहित कोषागार के एटीओ प्रभारी रामचंद्र, कर्मचारी संघ के अध्यक्ष अवधेश यादव, विवेक, रवि, सौरभ, सरोज, रमेश समेत अन्य लोग उपस्थित रहे।

हाईमास्ट लाइट से परिसर को मिलेगी बेहतर रोशनी

कोषागार परिसर और पेंशनर्स आनंद उपवन में हाईमास्ट लाइट लगाए जाने की पहल से परिसर में रोशनी की बेहतर व्यवस्था होने की उम्मीद है। इससे पेंशनर्स, कर्मचारियों और यहां आने वाले लोगों को शाम के समय सुविधा मिलने के साथ परिसर की सुरक्षा और आवागमन में भी मदद मिलेगी।

पेंशनर्स और कर्मचारियों ने जताया आभार

इस पहल पर पेंशनर्स और कर्मचारियों ने वरिष्ठ कोषाधिकारी आनंद दुबे के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि परिसर की हरियाली, पेड़-पौधों और साफ-सफाई से वातावरण खुशनुमा दिखाई देने लगा है। उन्होंने आनंद दुबे के मृदुल व्यवहार, पेंशनर्स के प्रति सम्मान और आत्मीयता की सराहना करते हुए कहा कि उनका व्यवहार बुजुर्ग पेंशनर्स को परिवार जैसा अपनापन देता है।

 

कार्यक्रम के दौरान उपस्थित लोगों ने उम्मीद जताई कि इस तरह की पहल से कोषागार परिसर और पेंशनर्स आनंद उपवन का वातावरण और बेहतर होगा तथा यहां आने वाले लोगों को सुविधाजनक माहौल मिलेगा।

 

भाजपा जिलाध्यक्ष संजय मिश्रा पर लगे छेडछाड व दुष्कर्म के आरोप

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें