24 घंटे के भीतर पांचवीं घटना से जिले में सनसनी, मौके पर पहुंची पुलिस जांच में जुटी

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

बलिया में विवाहिता की संदिग्ध मौत से मचा हड़कंप, भाई ने लगाया दहेज के लिए हत्या का गंभीर आरोप...

24 घंटे के भीतर पांचवीं घटना से जिले में सनसनी, मौके पर पहुंची पुलिस जांच में जुटी

बलिया। जनपद में संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता की मौत का मामला सामने आने से इलाके में हड़कंप मच गया है। सिकंदरपुर थाना क्षेत्र के नवानगर निवासी इंदु प्रकाश गुप्ता की बहू सलोनी गुप्ता (पति अवनेंद्र कुमार गुप्ता) की मौत के बाद मायके पक्ष ने ससुराल वालों पर हत्या का गंभीर आरोप लगाया है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी।

मृतका के भाई अभय गुप्ता ने आरोप लगाया कि उनकी बहन को शादी में मांग से अधिक दहेज दिया गया था, इसके बावजूद ससुराल में उसे दहेज के लिए लगातार प्रताड़ित किया जा रहा था। भाई का कहना है कि उनकी बहन के पति मिर्जापुर में पुलिस अधीक्षक कार्यालय में कार्यरत हैं। आरोप है कि घटना से महज एक दिन पहले ही सलोनी को घर लाया गया था और इसके बाद उसकी संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई।

 

अभय गुप्ता ने शव को फंदे से उतारे जाने की परिस्थितियों पर भी सवाल उठाए हैं। उनका आरोप है कि पंखे में बेहद हल्का कपड़ा लटकाया गया था, जो खींचने मात्र से टूट सकता था। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि घटना के बाद ससुराल पक्ष के लोग मौके से फरार हो गए। भाई ने स्पष्ट रूप से इसे आत्महत्या नहीं, बल्कि हत्या बताते हुए निष्पक्ष जांच और दोषियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की मांग की है।

फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है। मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा पुलिस जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही हो सकेगा। सबसे चिंताजनक बात यह है कि 24 घंटे के भीतर जिले में यह पांचवीं घटना बताई जा रही है, जिससे जनपद में कानून-व्यवस्था और महिलाओं की सुरक्षा को लेकर सवाल उठने लगे हैं।

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें