02 नफर अभियुक्त गिरफ्तार, कब्जे से चोरी की 04 अदद मोटर साइकिल व 01 अदद अवैध तमंचा, 01 अदद जिन्दा कारतूस बरामद

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

SOG/सर्विलांस एवं थाना उभांव जनपद बलिया की संयुक्त पुलिस टीम द्वारा चोरी के अभियोग में 02 नफर अभियुक्त गिरफ्तार, कब्जे से चोरी की 04 अदद मोटर साइकिल व 01 अदद अवैध तमंचा, 01 अदद जिन्दा कारतूस बरामद ।

घटना का विवरण-
उल्लेखनीय है कि दिनांक 14.11.2026 को थाना उभांव पर आवेदक द्वारा प्रार्थना पत्र दिया गया कि दिनांक 04.05.2026 को मै अपने दोस्त के भाई के तिलक मे नौका टोला जीएम स्कूल बेल्थरा रोड पर मेरी गाड़ी UP52AF4618 खड़ी किया था वहां से किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा मेरी मोटरसाइकिल को चुरा लिया । प्रार्थना पत्र के आधार पर थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 250/2026 धारा 303(2) बीएनएस बनाम अज्ञात के पंजीकृत किया गया ।

इसी क्रम में आज दिनांक 15.11.2026 को सर्विलांस/SOG एवं थाना उभांव की संयुक्त पुलिस टीम के साथ आने जाने वाले संदिग्ध वाहन व व्यक्तियो की चेकिंग मधुबन ढाला रेलवे क्रासिंग पर कर रहे थे कि मुखबिर खास द्वारा बताया गया कि 02 व्यक्ति मोटरसाइकिल से पशुहारी मार्ग से बेल्थरा रोड की तरफ आ रहे हैं । इस सूचना पर डंबल बाबा परती से लगभग 100 मीटर पहले अपनी अपनी मोटरसाइकिल व सरकारी वाहन को मिश्रौली मोड पर झाड़/सरपत की आड़ मे खड़ा कर आने जाने वाले व्यक्तियों पर नजर रखी जा रही थी कि उसी दौरान डंबल बाबा की परती के पास से अभियुक्तगण 1. संतोष चौहान पुत्र रविन्द्र चौहान निवासी ससना बहादुर पुर थाना उभांव जनपद बलिया 2. शैलेश गोंड़ पुत्र नेंबूलाल गोंड निवासी परसिया थाना नगरा जनपद बलिया को पकड़ लिया गया । जिनके कब्जे से चोरी की 04 अदद मोटर साइकिल (जिनमें 02 मो0सा0 पर फर्जी नं0 प्लेट लगी थी) एवं 01 अदद अवैध तमंचा व 01 अदद जिन्दा कारतूस बरामद हुआ ।

मोटरसाइकिल नं0 UP60AX3320 के चोरी के संबंध मे थाने पर ई- एफआईआर मु0अ0सं0 41/25 धारा 303(2) बीएनएस बनाम अज्ञात थाना उभांव बलिया तथा मोटरसाइकिल रजि0 नं0 UP60AA1797 के चोरी के संबंध मे मु0अ0सं0 36/25 धारा 303(2) बीएनएस दिनांक 16.02.2025 को पंजीकृत किया गया था ।

अभियुक्तगण द्वारा बरामद मोटरसाइकिलो में से 02 मोटरसाइकिलो का नं0 प्लेट बदलकर उपयोग में लाया जा रहा था। बरामदगी के आधार पर धारा 317(2),318(2) बीएनएस की बढोत्तरी की गयी । मु0अ0स0 250 धारा 303(2)BNS मे धारा 317(2),318(2) बीएनएस की बढोत्तरी करते हुए अभियुक्तगण 1.संतोष चौहान उपरोक्त 2. शैलेष गोड़ उपरोक्त तथा मु0अ0सं0 251/2026 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट बनाम संतोष चौहान उपरोक्त को समय 03.50 बजे गिरफ्तार करते हुए मा0 न्यायालय बलिया भेजा गया ।

संबंधित अभियोग-
1. मु0अ0सं0 250/26 धारा 303(2) बीएनएस व बढोत्तरी धारा 317(2),318(2) बीएनएस थाना उभांव जनपद बलिया
2. मु0अ0सं0 251/2026 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट थाना उभांव जनपद बलिया
3. मु0अ0सं0 41/25 धारा 303(2) बीएनएस थाना उभांव जनपद बलिया
4. मु0अ0सं0 36/25 धारा 303(2) बीएनएस थाना उभांव जनपद बलिया
गिरफ्तार अभि0गण का नाम व पता-
1. संतोष चौहान पुत्र रविन्द्र चौहान निवासी ससना बहादुर पुर थाना उभांव जनपद बलिया
2. शैलेश गोंड़ पुत्र नेंबूलाल गोंड निवासी परसिया थाना नगरा जनपद बलिया
मुकदमे में बरामदगी का विवरण-
1. होण्डा साइन UP52AF4618 चेचिस नं0 ME4JC651EF7074777 इंजन नं0 JC65E70113166
2. हीरो स्पेलेण्डर प्लस बिना नं0 प्लेट जिस पर काली लाल पट्टी चेसिस नं0 MBLHAW123MHMA0821 से चेक किया गया तो रजिस्ट्रेशन नं0 UP60AX3320 बलिया इंजन नं0 HA11EYMHMA7092
3. सुपर स्पेलेण्डर लाल पट्टी सफेद व काली नं0 प्लेट रजिस्ट्रेशन नं0 UP52AA7971, ई-चालान ऐप से चेक करने पर चेसिस नं0 MBLJA05EMF9H07872 रजि0 नं0 UP60AA1797 इंजन नं0 JA05ECF9H03051
4. सुपर स्पेलेण्डर काली सफेद व लाल पट्टी न0 प्लेट रजि0 नं0 UP60AE1394 चेसिस नं0 MBLJA05EME9A18363 ई-चालान एप से चेक किया गया तो रजि0 नं0 UP60V8498 इजन नं0 JA05ECE9A18480
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम-
1. निरीक्षक श्री विश्वनाथ यादव प्रभारी सर्विलांस सेल जनपद बलिया मय टीम
2. उ0नि0 श्री अजय साहनी स्वाट/SOG प्रभारी जनपद बलिया मय टीम
3. उ0नि0 रामजतन सोनकर, उ0नि0 रामलखन यादव, उ0नि0 सुमित कुमार थाना उभांव जनपद बलिया मय टीम

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें