दरोगा और महिला का क्या था सम्बन्ध , क्यों तंग आकर दरोगा ने किया आत्महत्या,महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

बलिया में आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने की आरोपी युवती गिरफ्तार, न्यायालय भेजी गई

थाना चितबड़ागांव जनपद बलिया पुलिस द्वारा आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने वाली 01 नफर वांछित अभियुक्ता को किया गिरफ्तार ।

घटना का संक्षिप्त विवरण-
उल्लेखनीय है दिनांक 15.11.2026 को वादिनी मुकदमा द्वारा थाना स्थानीय पर प्रार्थना पत्र दिया गया कि मेरे पति संदीप कुमार रोली नाम की महिला से परेशान होकर मेरे पति द्वारा आत्महत्या कर लिये हैं जिसके सम्बन्ध में थाना स्थानीय पर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर घटना में अभियुक्ता की गिरफ्तारी व बरामदगी हेतु टीमें लगा दी गई थी।

इसी क्रम में आज दिनांक 15.11.2026 को थाना चितबड़ागांव पुलिस टीम के थानाध्यक्ष श्री लालमणि सरोज मय हमराह के साथ देखभाल क्षेत्र व विवेचना/गिरफ्तारी वांछित अभियुक्त सम्बन्धित मु0अ0सं0- 144/2026 धारा -108 बी0एन0एस0 में क्षेत्र में मामूर थे कि मुखबिरी सूचना के आधार पर मुकदमा उपरोक्त से संबन्धित 01 नफर अभियुक्ता 1. रोली पुत्री विरेन्द्र गोड़ सा0 सिसोटार थाना सिकन्दरपुर जनपद बलिया उम्र 22 वर्ष को ग्राम रेलवे स्टेशन के पास बगीचे से समय लगभग 08.50 बजे गिरफ्तार किया गया । गिरफ्तार अभियुक्ता के विरूद्ध थाना स्थानीय पर नियमानुसार विधिक कार्यवाही पूर्ण कर माननीय न्यायालय भेजा गया ।

गिरफ्तार अभियुक्ता का नाम व पता-
1. रोली पुत्री विरेन्द्र गोड़ सा0 सिसोटार थाना सिकन्दरपुर जनपद बलिया

पंजीकृत अभियोग-
1. मु0अ0सं0- 144/26 धारा 108 BNS थाना चितबड़ागांव जनपद बलिया

गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम-
1. थानाध्यक्ष श्री लालमणि सरोज मय टीम थाना चितबड़ागांव जनपद बलिया

Share करें

✓ Link copy हो गया!

One Response

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें