फिरोजपुर घाट पर 20 फीट बैरिकेडिंग से उठे सवाल, श्रद्धालुओं की सुरक्षा को लेकर कमेटी चिंतित

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

भांवरकोल (गाजीपुर)। छठ महापर्व को सकुशल संपन्न कराने के लिए प्रशासनिक अधिकारी लगातार घाटों का निरीक्षण कर रहे हैं। इसी क्रम में रविवार को एसडीएम मोहम्मदाबाद, सीओ मोहम्मदाबाद और थानाध्यक्ष भांवरकोल ने वीरपुर से पलिया घाट तक संयुक्त रूप से निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। अधिकारियों ने संबंधित कर्मचारियों को शासन की गाइडलाइन के अनुसार सभी तैयारियां पूरी करने के निर्देश दिए।


वहीं, फिरोजपुर गंगा घाट पर व्यवस्थाओं को लेकर सवाल खड़े हो रहे हैं। इस घाट की जिम्मेदारी खंड विकास अधिकारी भांवरकोल को सौंपी गई है। क्षेत्रीय पत्रकारों के पहुंचने पर एरियल स्टूडेंट स्पोर्टिंग कमेटी ग्राम फिरोजपुर के अध्यक्ष बिजेंद्र यादव ने बताया कि घाट पर अभी तक पर्याप्त लाइट, रास्ता, गोताखोर और नाव की व्यवस्था नहीं की गई है।
सबसे गंभीर स्थिति बैरिकेडिंग को लेकर है। यहां करीब आधा किलोमीटर के क्षेत्र में सैकड़ों श्रद्धालु बेदी बनाकर पूजा-अर्चना करते हैं, लेकिन प्रशासन की ओर से महज 20 फीट तक ही बैरिकेडिंग कराई गई है। इससे श्रद्धालुओं की सुरक्षा को लेकर कमेटी के लोगों में चिंता बनी हुई है।

 


कमेटी ने अपने स्तर से तीन किलोमीटर कच्चे रास्ते को दुरुस्त कराया है। साथ ही गांव से गंगा घाट तक रोशनी की व्यवस्था भी स्वयं कराई जा रही है।
कमेटी अध्यक्ष बिजेंद्र यादव ने प्रशासन से जल्द गोताखोर, नाव और पूरे घाट पर पर्याप्त बैरिकेडिंग की व्यवस्था कराने की मांग की है। इस संबंध में खंड विकास अधिकारी भांवरकोल ने बताया कि एसडीएम से बातचीत हुई है। 15 नवंबर को सुबह 10 बजे तक सभी व्यवस्थाएं पूरी करा दी जाएंगी। अब देखना यह है कि प्रशासन अपने आश्वासन पर कितना खरा उतरता है।

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें