जनपद कुशीनगर में अवैध शराब की बिक्री/ परिवहन/निष्कर्षण के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में दिनांक 14.11.2026 थाना तमकुहीराज पुलिस द्वारा संदिग्ध व्यक्ति/ वस्तु/ वाहन की चेकिंग के दौरान टड़वा मोड़ नैनू पहरू रोड के पास एक कार वाहन से परिवहन कर ले जायी जा रही 205 पीस रायल स्टेज प्रीमियर 750ml, 89 पीस रायल स्टेज 375ml व 36 पीस रायल ग्रीन 750ml अवैध अंग्रेजी शराब बरामद कर थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 290/2026 धारा 63,72 आबकारी अधिनियम व 345(3) बीएनएस पंजीकृत कर अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है। कार की रजिस्ट्रेशन नंबर के आधार पर जल्द ही अभियुक्तों की गिरफ्तारी कर ली जायेगी।
पंजीकृत अभियोग-
मु0अ0सं0 290/2026 धारा 63,72 आबकारी अधिनियम व 345(3) बीएनएस थाना तमकुहीराज जनपद कुशीनगर
बरामदगी का विवरणः-
1. परिवहन में प्रयुक्त एक आई ट्वेन्टी कार रजिस्ट्रेशन नं0.BR28 L8696
2. 205 पीस रायल स्टेज प्रीमियर 750ml, 89 पीस रायल स्टेज 375ml व 36 पीस रायल ग्रीन 750ml अवैध अंग्रेजी शराब बरामद (लगभग कुल 215 लीटर)
गिरफ्तार करने वाली टीमः-
1. थानाध्यक्ष श्री चन्द्रभान सिंह थाना तमकुहीराज जनपद कुशीनगर
2. उ0नि0 आदर्श कुमार मिश्रा थाना तमकुहीराज जनपद कुशीनगर
3. हे0क0 उदयप्रताप सिंह थाना तमकुहीराज जनपद कुशीनगर
4. का0 पंकज प्रजापति थाना तमकुहीराज जनपद कुशीनगर
5. का0 सत्यप्रकाश यादव थाना तमकुहीराज जनपद कुशीनगर
6. का0 जयनन्द यादव थाना तमकुहीराज जनपद कुशीनगर
7. का0 रविकेश थाना तमकुहीराज जनपद कुशीनगर
8. का0 संदीप आर्या थाना तमकुहीराज जनपद कुशीनगर








