पुलिस लाइन बलिया में दिवंगत उप-निरीक्षक संदीप कुमार को दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि व शोक सलामी।

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

जनपद बलिया के थाना चितबड़ागांव में तैनात उप-निरीक्षक (सब-इंस्पेक्टर) संदीप कुमार के असामयिक निधन से संपूर्ण बलिया पुलिस परिवार अत्यंत शोकाकुल है। आज दिनांक 15 नवंबर 2026 को पुलिस लाइन बलिया में पूरे पुलिस सम्मान के साथ उन्हें अंतिम विदाई एवं भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

पुलिस लाइन परिसर में आयोजित शोक सभा में श्रीमान् पुलिस अधीक्षक बलिया डॉ. ईरज राजा सहित अन्य राजपत्रित अधिकारियों, थाना प्रभारियों एवं पुलिसकर्मियों ने दिवंगत उप-निरीक्षक के पार्थिव शरीर पर पुष्पचक्र अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। गार्द द्वारा शोक सलामी दी गई तथा दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की गई।

 


पुलिस अधीक्षक महोदय ने शोक संतप्त परिजनों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए इस कठिन घड़ी में विभाग की ओर से हर संभव सहयोग प्रदान करने का आश्वासन दिया। इसके पश्चात पार्थिव शरीर को पूरे सम्मान के साथ उनके गृह जनपद संतकबीरनगर के लिए रवाना किया गया।

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें