घटना का संक्षिप्त विवरण-
दिनांक 30.10.2026 को वादी मुकदमा विजयशंकर वर्मा पुत्र विष्णुदत्त वर्मा ग्राम- कुशहर थाना- सहतवार जिला-बलिया द्वारा लिखित शिकायत किया गया कि मेरे घर के पास त्रिपाल से बनी झुग्गु-झोपड़ी में मेरे बड़े भाई प्रेमशंकर वर्मा की भैंस बांधी गयी थी जिसको मेरे ही गांव के 1.राजेश वर्मा पुत्र जवाहिर वर्मा 2. अरविन्द वर्मा 3.मुन्ना वर्मा 4.मनोज वर्मा व कुछ महिलाएं आकर तोड़ फोड़ करते हुए गाली देने लगे और जान से मारने की धमकी देने लगे मना करने पर हमारे बड़े भाई प्रेमशंकर, भतीजा विशाल वर्मा, ओमप्रकाश वर्मा पुत्र राधाकृष्ण वर्मा, मेरा लड़का सोनू वर्मा भाभी इन्द्रावती देवी और मुझे (विजयशंकर वर्मा) को जान से मारने की नियत से एक जूट होकर लाठी डंडा, से मारने पिटने लगे जिससे सभी लोग घायल हो गये, इस सूचना पर थाना सहतवार पर सुसंगत धाराओं में मुकदमा पंजीकृत किया गया था, जिसमें विवेचनात्मक कार्यवाही के क्रम में-
आज दिनांक 02.11.2026 को थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0सं0 220/2026 धारा 3(5), 109(1), 115(2), 324(2), 352, 351(3), BNS से सम्बन्धित अभियुक्त 1. मनोज उर्फ मुन्ना वर्मा पुत्र स्व0 सुरेश वर्मा उम्र 44 वर्ष निवासी ग्राम कुशहर थाना सहतवार जनपद बलिया को थाना सहतवार तिराहा से समय करीब 11.50 बजे गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त उपरोक्त के विरुद्ध नियमानुसार कार्यवाही करते हुए माननीय न्यायालय भेजा गया ।
नोट- इस संबंध में तीन अभियुक्तों की गिरफ्तारी पूर्व में की चुकी है।
संबंधित अभियोग-
1. मु0अ0सं0 220/2026 धारा 3(5), 109(1), 115(2), 324(2), 352, 351(3), BNS थाना सहतवार जनपद बलिया ।
गिरफ्तार अभियुक्त का नाम व पता
1.मनोज उर्फ मुन्ना वर्मा पुत्र स्व0 सुरेश वर्मा उम्र 44 वर्ष निवासी ग्राम कुशहर थाना सहतवार जनपद बलिया।
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम
1.उ0नि0 श्री साहब यादव मय फोर्स थाना सहतवार जनपद बलिया ।










One Response