बेल्थरारोड में रोजगार मेले का महाकुंभ, 697 युवाओं के चेहरे खिले

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

बेल्थरारोड में रोजगार मेले का महाकुंभ, 697 युवाओं के चेहरे खिले

28 कंपनियों ने लगाया रोजगार मेला, 697 अभ्यर्थियों को मिला जॉब ऑफर

दो हजार युवाओं का साक्षात्कार, 697 को मिला रोजगार का अवसर

बलिया। उत्तर प्रदेश रोजगार मिशन के अंतर्गत बेल्थरारोड विधानसभा क्षेत्र में सोमवार को देवेंद्र पी.जी कालेज, बेल्थरारोड, बलिया में वृहद रोजगार मेले का आयोजन किया गया। रोजगार मेले में विभिन्न निजी क्षेत्रों की प्रतिष्ठित कंपनियों में जैसे -अतुल आटो मोबाइल, फ्लिपकार्ट, टाटा मोटर्स, L&T, केल्विन पाईप, विशाल बियरिंग, एम आर एफ टायर्स, सिल्वर कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक , सेफ एक्सप्रेस आदि 28 कंपनियों ने प्रतिभाग कर जनपद के युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराए। वृहद रोजगार मेले में रोजगार प्राप्त करने के इच्छुक अभ्यर्थियों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया। मेले में प्रतिभागी निजी क्षेत्र की विभिन्न कंपनियों द्वारा लगभग 2,000 अभ्यर्थियों का उनकी शैक्षिक योग्यता, कौशल एवं अनुभव के अनुरूप साक्षात्कार लिया गया। साक्षात्कार एवं चयन प्रक्रिया के उपरांत कुल 697 अभ्यर्थियों को जॉब ऑफर प्रदान किए गए।

 

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि माननीय विधायक, बेल्थरारोड श्री हंसू राम जी एवं विशिष्ट अतिथि श्री गोरख पासवान जी, पूर्व विधायक, बेल्थरारोड, बलिया की गरिमामयी उपस्थिति रही तथा चयनित अभ्यर्थियों को अतिथि महोदय के हाथों से जाब आफर लेटर भी प्रदान किया गया। अतिथियों द्वारा युवाओं को रोजगार के अवसरों का लाभ उठाने, कौशल विकास के माध्यम से अपनी रोजगार क्षमता बढ़ाने तथा आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रेरित किया गया।
कार्यक्रम के सफल आयोजन एवं सुचारु क्रियान्वयन में जिला सेवायोजन अधिकारी श्री विवेकानन्द सिंह, सहायक सेवायोजन अधिकारी श्री विकास कुमार तथा जिला सेवायोजन कार्यालय, बलिया के समस्त कर्मचारी उपस्थित रहें।

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें