15 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब के साथ एक अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

थाना पटहेरवा पुलिस द्वारा चेकिंग के दौरान एक पिकप वाहन से 15 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब के साथ एक अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार –

जनपद कुशीनगर में अवैध शराब निष्कर्षण, परिवहन व बिक्री के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में आज दिनांक 02.11.2026 को थाना पटहेरवा पुलिस द्वारा चेकिंग के दौरान एक पिकप वाहन(बोलेरो नं0 BR01GF3488) से तस्करी कर ले जाई जा रही 15 पेटी में कुल 720 अदद आफिसर च्वाईस व्हिस्की अवैध अंग्रेजी शराब प्रत्येक 180 एमएल ( कुल 129.60 लीटर) के साथ एक अभियुक्त कुम्भा राम पुत्र रावता राम निवासी सोबड़ावास थाना बगोड़ा जनपद जालोर राज्य राजस्थान को गिरफ्तार किया गया है। बरामदगी व गिरफ्तारी के आधार पर थाना पटहेरवा पर मु0अ0सं0 301/2026 धारा 60/72 आबकारी अधिनियम में अभियोग पंजीकृत कर अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।

पंजीकृत अभियोग-
मु0अ0सं0 301/2026 धारा 60/72 आबकारी अधिनियम थाना पटहेरवा जनपद कुशीनगर

गिरफ्तार अभियुक्त-
कुम्भा राम पुत्र रावता राम निवासी सोबड़ावास थाना बगोड़ा जनपद जालोर राज्य राजस्थान

बरामदगी का विवरण-
1. 15 पेटी में कुल 720 अदद आफिसर च्वाईस व्हिस्की अंग्रेजी शराब प्रत्येक 180 एमएल ( कुल 129.60 लीटर)
2. एक अदद सफेद बोलेरो पीकअप (वाहन नं0 BR01GF3488)

बरामदगी व गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम-
1. थानाध्यक्ष अरुण कुमार सिंह थाना पटहेरवा जनपद कुशीनगर
2. उ0नि0 विशाल कुमार थाना पटहेरवा जनपद कुशीनगर
3. उ0नि0 अमीन अहमद थाना पटहेरवा जनपद कुशीनगर
4. का0 रितेश राय थाना पटहेरवा जनपद कुशीनगर
5. का0 अरविन्द सिंह थाना पटहेरवा जनपद कुशीनगर

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें