सिटी मजिस्ट्रेट के माध्यम से मुख्यमंत्री को प्रेषित की 31 सूत्रीय मांगें; जनप्रतिनिधियों की तर्ज पर ओपीएस लागू करने की उठाई आवाज
बलिया। प्रदेश के अशासकीय सहायता प्राप्त महाविद्यालयों के शिक्षकों ने अपनी 31 सूत्रीय मांगों को लेकर कलेक्ट्रेट परिसर में जोरदार प्रदर्शन किया और सिटी मजिस्ट्रेट के माध्यम से मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन सौंपा।
ज्ञापन सौंपते हुए जननायक चंद्रशेखर विश्वविद्यालय शिक्षक संघ के महामंत्री डॉ. अवनीश चंद्र पांडेय ने कहा कि जब सांसद, विधायक और मंत्री पुरानी पेंशन (OPS) का लाभ ले सकते हैं, तो दिन-रात राष्ट्र निर्माण में जुटे शिक्षक और कर्मचारी इससे वंचित क्यों हैं? उन्होंने पुरानी पेंशन बहाली को शिक्षकों के स्वाभिमान का मुद्दा बताया।

शिक्षकों की प्रमुख मांगों में यूजीसी की सिफारिशों के अनुरूप सेवानिवृत्ति आयु 65 वर्ष करना, राज्य कर्मचारियों की तर्ज पर चिकित्सकीय अवकाश और फ्रीज़र-कटर का लाभ पुनः बहाल करना शामिल है।
इस दौरान आंदोलन को समर्थन देने राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के अध्यक्ष वेद प्रकाश पांडेय, राज्य कर्मचारी महासंघ के अध्यक्ष विनोद मिश्रा, उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के अध्यक्ष जितेंद्र कुमार सिंह, डॉ. विमल कुमार यादव, डॉ. अमर सिंह, डॉ. भारतेंदु मिश्र, डॉ. विनीत कुमार राय, डॉ. रमाकांत सिंह, डॉ. ऋषि विवेक व डॉ. जयशंकर सिंह सहित विभिन्न संगठनों के सैकड़ों प्रतिनिधि उपस्थित रहे।








