उल्लेखनीय है कि शिकायतकर्ता अजय कुमार राय पुत्र श्री जीउत राय निवासी ग्राम रामपुर खोरीपाकड थाना फेफना जनपद बलिया ने आकर शिकायत दर्ज करायी थी, जिसमें शिकायतकर्ता अजय कुमार राय के पंजाब नेशनल बैंक के खाते से दिनांक-22.08.2026 को फर्जी तरीके से धोखाधड़ी कर 39,997/- रुपये का स्थानान्तरण करा लिया गया था । जिसकी शिकायत संख्या – 33108260216827 है ।

थानाध्यक्ष फेफना श्री अखिलेश कुमार पाण्डेय के कुशल नेतृत्व में थाना फेफना के साइबर हेल्पडेस्क टीम द्वारा तत्काल शिकायत को संज्ञान मे लेते हुए त्वरित विधिक कार्यवाही की गयी, जिसके फलस्वरूप दिनाँक- 10.11.2026 को शिकायतकर्ता अजय कुमार राय पुत्र श्री जीउत राय निवासी ग्राम रामपुर खोरीपाकड थाना फेफना जनपद बलिया के खाते में धोखाधड़ी की धनराशि 19,900/- रुपये को थाना फेफना साइबर पुलिस टीम द्वारा आवश्यक विधिक कार्यवाही करते हुए आवेदक उपरोक्त के खाते में वापस कराया गया । शिकायतकर्ता द्वारा बलिया पुलिस तथा थाना फेफना साइबर पुलिस टीम बलिया की प्रशंसा करते हुए आभार व्यक्त किया गया ।
थाना फेफना साइबर पुलिस टीम बलिया-
1. उ0नि0 श्री शिवम कुमार वर्मा (साइबर प्रभारी थाना फेफना बलिया) मय टीम









