आगामी लोक आस्था के महापर्व ‘छठ पूजा’ को सकुशल, शांतिपूर्ण एवं सुरक्षित वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से आज दिनांक-11.11.2026 को अपर पुलिस अधीक्षक दक्षिणी श्री संजय वर्मा द्वारा थाना कोतवाली क्षेत्रान्तर्गत प्रमुख छठ घाट बिचला घाट का स्थलीय निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान पुलिसकर्मियों को संबंधित विभागों के अधिकारियों के साथ समन्वयर स्थापित कर सभी आवश्यक तैयारियां समय से पूर्व पूर्ण करने के सख्त निर्देश दिए गए।

निरीक्षण के प्रमुख बिंदु एवं दिए गए निर्देश-•
सुरक्षा एवं बैरिकेडिंग- गहरे पानी वाले स्थानों को चिन्हित कर वहां मजबूत बैरिकेडिंग करने और चेतावनी बोर्ड लगाने के निर्देश दिए गए। किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए घाटों पर गोताखोरों, नावों तथा एसडीआरएफ/पीएसी की टीमों की तैनाती सुनिश्चित करने को कहा गया।
• साफ-सफाई एवं स्वच्छता- नगर पालिका/पंचायत विभाग से समन्वय स्थापित कर सभी घाटों और उन तक जाने वाले संपर्क मार्गों की विशेष सफाई कराने, कीचड़ हटाने और कचरा निस्तारण की समुचित व्यवस्था करने के निर्देश दिए गए।

• प्रकाश व्यवस्था (लाइटिंग):- अर्घ्य के समय (संध्या और प्रातःकाल) श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए घाटों और प्रमुख रास्तों पर पर्याप्त हाई-मास्ट लाइट, जनरेटर और वैकल्पिक प्रकाश व्यवस्था सुनिश्चित करने का आदेश दिया गया।
• यातायात एवं भीड़ नियंत्रण:- घाटों की ओर जाने वाले मार्गों पर सुगम यातायात व्यवस्था बनाए रखने, पार्किंग स्थल चिन्हित करने और महिला श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए पर्याप्त संख्या में महिला पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगाने के निर्देश दिए गए।

निरीक्षण के दौरान अधिकारी महोदय ने कहा कि छठ पर्व पर लाखों श्रद्धालुओं की आस्था जुड़ी होती है, इसलिए तैयारियों में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। पुलिसकर्मियों को संबंधित विभाग से आपसी समन्वय के साथ कार्य करते हुए निर्धारित समय-सीमा के भीतर व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दें।









