दिनांक 09.11.2026 को वादी मुकदमा द्वारा थाना स्थानीय पर एक किता प्रार्थना पत्र बावत अभियुक्तगण 01.मनीष कुमार यादव पुत्र राजकुमार यादव 2.अनीश कुमार यादव पुत्र राजकुमार यादव निवासीगण मिश्र के मठिया थाना बैरिया जनपद बलिया आदि 12 नफर द्वारा लाठी डंडा व राड से जान से मारने की नियत से मारना पीटना जिससे वादी मुकदमा व परिवारीजन को गम्भीर चोटें आना व गाली गुप्ता देना तथा दरवाजे पर खड़ी चार चक्का वाहन को भी क्षतिग्रस्त कर देने के सम्बन्ध में थाना स्थानीय प्रस्तुत किया गया था जिसके आधार पर थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 338/26 धारा 109(1),191(2),115(2),352,324(4) भा0न्या0सं0 पंजीकृत किया गया ।
दिनांक 10.11.2026 को मुखबीर खास द्वारा सूचना दी गयी कि मुकदमा उपरोक्त से सम्बन्धित 04 नफर अभियुक्तगण बलिया किसी कार्यालय में प्रार्थना पत्र देने हेतु गये हैं यदि जल्दी किया जाए तो पकड़े जा सकते हैं । मुखबीर खास की सूचना पर बैरिया पुलिस टीम के उ0नि0 श्री मुकेश कुमार मय टीम के द्वारा पुलिस क्लब तिराहा के पास से 02 नफर बाल अपचारी को पुलिस अभिरक्षा में एवं 02 नफर अभियुक्तण 1.लल्लन यादव पुत्र स्व गौरी यादव निवासी ग्राम मिश्र की मठिया थाना बैरिया जनपद बलिया 2. रन्जु देवी पत्नी अवधेश यादव निवासीगण ग्राम मिश्र की मठिया थाना बैरिया को पुलिस हिरासत में लिया गया । गिरफ्तार अभियुक्तगण एवं पुलिस अभिरक्षा में लिये गये 02 नफर बाल अपचारी के विरूद्ध नियमानुसार विधिक कार्यवाही करते हुए माननीय न्यायालय रवाना किया जा रहा है ।

पूछताछ विवरण- पूछताछ पर सभी लोगों द्वारा बताया गया कि हम लोगों ने अपने परिवार वालों के साथ मिलकर दिनांक 08.11.2026 को समय करीब 08.00 बजे शाम को पुरानी रंजिश तथा जमीन के विवाद को लेकर जान से मारने की नीयत से भृगुनाथ यादव पुत्र गौरीशंकर यादव तथा उनके परिवार पर हमला किये थे हमे जानकारी हो गयी थी कि हमारे विरूद्ध थाना बैरिया पर मुकदमा पंजीकृत हो गया है। जिसपर पुलिस के द्वारा पकड़े जाने के डर से हम लोग अपने बचाव मे मुख्यालय पर किसी बडे अधिकारी के यहा पेश होने आ रहे थे कि आप लोगों ने पकड़ लिया । घटना मे प्रयुक्त हथियार की बरामदगी हेतु अभियुक्तगणों की निशांदेही पर लाया गया जो कि गंगा नदी पर बना मांझी पुल है पुल के बीचो बीच पर आकर अभियुक्तगणों द्वारा ईशारा करके बताया गया कि यहीं से हम लोगों ने गंगा नदी मे अपने अपने हथियार फेक दिया था ।
पंजीकृत अभियोग-
1. मु0अ0सं0 338/26 धारा 109(1),191(2),115(2),352,324(4) भा0न्या0सं0 थाना बैरिया जनपद बलिया
नाम पता अभियुक्तगण-
1. लल्लन यादव पुत्र स्व गौरी यादव निवासी ग्राम मिश्र की मठिया थाना बैरिया जनपद बलिया
2. रन्जु देवी पत्नी अवधेश यादव निवासीगण ग्राम मिश्र की मठिया थाना बैरिया
3. 02 नफर बाल अपचारी
पुलिस हिरासत/अभिरक्षा में लेने वाली पुलिस टीम-
1. प्र0नि0 श्री राजेन्द्र प्रसाद सिंह थाना बैरिया जनपद बलिया मय फोर्स
2. उ0नि0 श्री मुकेश कुमार थाना बैरिया जनपद बलिया मय फोर्स









