आज दिनांक 05.11.2026 को श्रीमान् पुलिस अधीक्षक बलिया डॉ0 ईरज राजा के निर्देशन में अपर पुलिस अधीक्षक दक्षिणी श्री संजय वर्मा द्वारा पुलिस लाइन सभागार बलिया में आगामी त्योहार धनतेरस, दीपावली, छठ, लक्ष्मी पूजा व स्नान पर्व, ददरी मेला में सुरक्षा के दृष्टिगत व्यापारी संगठनों व जनपद के समस्त व्यापारी बन्धुओं के साथ बैठक आयोजित की गयी ।

जिसमें जनपद के प्रमुख व्यापारियों, उद्यमियों के साथ आगामी त्योहार के सम्बन्ध में सुरक्षा को लेकर विचार-विमर्श किया गया । इस दौरान महोदय द्वारा व्यापारियों को अपने-अपने दुकानों/संस्थानों मे सीसीटीवी कैमरे का प्रयोग अनिवार्य रुप से करने हेतु बताया गया । तथा आग से बचाव हेतु आवश्यक सुझाव/दिशा निर्देश जैसे-
अग्निशमन यंत्र (Fire Extinguisher):* प्रत्येक दुकान या प्रतिष्ठान में चालू हालत में फायर एक्सटिंग्विशर जरूर रखें।
रेत और पानी का इंतजाम: आग पर तुरंत काबू पाने के लिए दुकान में पानी से भरी बाल्टियाँ और रेत का पर्याप्त स्टॉक रखें।
विद्युत सुरक्षा: ढीले या जर्जर बिजली के तारों की जांच करवाएं और ओवरलोडिंग से बचें। रात में दुकान बंद करते समय मुख्य स्विच जरूर बंद कर दें।
ज्वलनशील पदार्थों से दूरी:* पटाखों, गैस सिलेंडरों या अन्य ज्वलनशील सामग्री को खुली लपटों, दीयों या हीटर से दूर सुरक्षित स्थान पर रखें।
आपातकालीन नंबर: किसी भी अप्रिय या आग लगने की घटना होने पर तुरंत आपातकालीन सेवा नंबर 101,112 व सीयूजी 9454448626 पर सूचना दें।

इसी क्रम में महोदय द्वारा साइबर सुरक्षा व शहरी क्षेत्र में लगने वाले जाम से निजात हेतु यातायात व्यवस्था सकुशल संचालन के सम्बन्ध में वार्ता कर उनकी समस्याओं के विषय मे जानकारी की गयी व उनके निराकरण हेतु सम्बन्धित को निर्देशित किया गया। तथा उनको सुरक्षा के सम्बंध मे पुलिस द्वारा हरसम्भव मदद का भरोसा दिलाया गया ।
इस बैठक में क्षेत्राधिकारी नगर श्री सतीश कुमार शर्मा, क्षेत्राधिकारी लाइन/यातायात सुश्री मंजरी राव, प्रभारी निरीक्षक यातायात मो0 अनवर अली, प्रभारी निरीक्षक कोतवाली श्री प्रवीण कुमार सिंह, प्रतिसार निरीक्षक पुलिस लाइन बलिया श्री राम बेलास, अग्निशमन द्वितीय अधिकारी अमित कुमार यादव सहित अन्य अधिकारी/कर्मचारीगण मौजूद रहे ।








