सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा में सार्थक सहयोग फाउंडेशन के द्वारा चला निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

बलिया सांस्कृतिक एवं आध्यात्मिक महोत्सव 2026 के अंतर्गत ग्राम छोड़हर, गजियापुर, बलिया में अंतरराष्ट्रीय कथा वाचिका पूज्य जया किशोरी जी के श्रीमुख से आयोजित सप्त दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा के पावन अवसर पर सार्थक सहयोग फाउंडेशन द्वारा आयोजित निःशुल्क सार्थक स्वास्थ्य सहयोग शिविर सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।
28 अक्टूबर से 03 नवंबर 2026 तक चले इस आयोजन में श्रद्धालुओं एवं क्षेत्रवासियों को निःशुल्क स्वास्थ्य परामर्श एवं चिकित्सा सेवाएं उपलब्ध कराई गईं। शिविर का उद्देश्य धार्मिक आयोजन में सम्मिलित होने वाले श्रद्धालुओं के साथ-साथ आसपास के क्षेत्र के लोगों तक स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाना था।


इस आयोजन के मुख्य संरक्षक उत्तर प्रदेश सरकार के माननीय परिवहन मंत्री श्री दयाशंकर सिंह जी रहे। कार्यक्रम की आयोजक संस्था जीवन प्रदाता फाउंडेशन रही, जबकि स्वास्थ्य शिविर का संचालन सार्थक सहयोग फाउंडेशन द्वारा किया गया।
शिविर में चिकित्सकीय सेवाएं प्रदान करने वाले प्रमुख चिकित्सकों में डॉ. आशुतोष गुप्ता, डॉ. अंकित चौबे, डॉ. सिद्धार्थ मणि दुबे एवं डॉ. शशांक मिश्रा सहित अन्य चिकित्सा एवं सहयोगी स्टाफ ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
सार्थक सहयोग फाउंडेशन के निदेशक श्री शशांक चतुर्वेदी ने इस सफल आयोजन पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि संस्था का उद्देश्य केवल स्वास्थ्य शिविर आयोजित करना नहीं, बल्कि समाज के जरूरतमंद लोगों तक बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं और मानवीय सहयोग पहुंचाना है। उन्होंने कहा कि सात दिनों तक चिकित्सकों एवं मेडिकल स्टाफ ने जिस समर्पण और सेवाभाव से कार्य किया, वह सराहनीय है।

उन्होंने माननीय परिवहन मंत्री श्री दयाशंकर सिंह जी, पूज्य जया किशोरी जी, जीवन प्रदाता फाउंडेशन की पूरी टीम, समस्त चिकित्सकों, मेडिकल स्टाफ, स्वयंसेवकों, सहयोगियों, ग्रामवासियों एवं श्रद्धालुओं के प्रति हृदय से आभार व्यक्त किया। संस्था के निदेशक शशांक चतुर्वेदी जी ने बताया कि सार्थक सहयोग फाउंडेशन का उद्देश्य ऐसे लोगो को चिकित्सकीय लाभ पहुंचाना है जो दुरी के कारण जिला चिकित्सक के पास नहीं पहुंच पाते हैं। उन्होंने विशेष रूप से कहा कि सभी के सहयोग और प्रोत्साहन से यह आयोजन सफल हो सका। भविष्य में भी सार्थक सहयोग फाउंडेशन समाज के स्वास्थ्य, शिक्षा एवं जनकल्याण से जुड़े कार्यों को निरंतर आगे बढ़ाने के लिए संकल्पित है।

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें