करवाचौथ के पावन पर्व पर एक बेहद शर्मनाक और आपत्तिजनक सोशल मीडिया पोस्ट ने तनाव का माहौल, पुलिस ने किया गिरफ्तार

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

बलिया ब्रैकिंग…

“उत्तर प्रदेश के बलिया से इस वक्त की सबसे बड़ी खबर निकल कर सामने आ रही है।

नगर पंचायत रतसर कला में करवाचौथ के पावन पर्व पर एक बेहद शर्मनाक और आपत्तिजनक सोशल मीडिया पोस्ट ने तनाव का माहौल बना दिया।

खुद को छात्र नेता बताने वाले शेख मोहम्मद नाम के इस आरोपी ने पोस्ट पर लिखा कि ‘करवा चौथ में यदि किसी के पति बाहर हैं, तो मैं फ्री हूँ।’

इस अमर्यादित टिप्पणी से त्योहार की गरिमा और धार्मिक आस्था को ठेस पहुंची हैँ ,

 

जिसके बाद हिंदू संगठनों में भारी आक्रोश फैल गया।

मामला बढ़ता देख थाना प्रभारी गढ़वार हितेश कुमार की टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी शेख मोहम्मद को गिरफ्तार कर लिया है।

 

आपको बता दें कि कुछ दिन पहले ही एक और मनबढ़ द्वारा इलाके का सांप्रदायिक माहौल बिगाड़ने की कोशिश की गई थी, जिसे पुलिस ने तुरंत जेल भेजा था।

पुलिस ने लोगों से शांति बनाए रखने और अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील की है।”

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें